{"_id":"6aecc49b4eb4ce35ba06341a","slug":"joy-abounds-the-market-lights-up-a-shower-of-wealth-is-in-store-today-for-dhanteras-gonda-news-c-100-1-slko1028-169399-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: छाया उल्लास, चमक उठा बाजार, धनतेरस पर आज होगी धनवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: छाया उल्लास, चमक उठा बाजार, धनतेरस पर आज होगी धनवर्षा
Thu, 05 Nov 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
दीपावली के लिए खरीदारी करते लोग। संवाद
गोंडा। दीपावली की खरीदारी ने बाजार की रफ्तार बढ़ा दी है। धनतेरस से एक दिन पहले बुधवार को चौक बाजार में सुबह से देर शाम तक खरीदारों की भीड़ रही। दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही से बाजार गुलजार रहा। किसी ने घर सजाने के लिए झालर, रंगोली और सजावटी सामान खरीदा तो कोई मिठाई, कपड़े, पूजन सामग्री और उपहार की खरीदारी करता दिखा। भीड़ बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं।
धनतेरस को लेकर सराफा, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक बाजार में खास तैयारी है। दुकानों में सोने-चांदी के आभूषण, नए डिजाइन के बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सजाए गए हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों ने तैयारियां की हैं। धनतेरस पर सोना-चांदी और बर्तन खरीदने की परंपरा के चलते इन दुकानों पर सबसे अधिक ग्राहकों के पहुंचने की उम्मीद है। झाड़ू और नमक की खरीदारी को लेकर भी बाजार में मांग बनी हुई है।
बृहस्पतिवार की भीड़ ने कारोबारियों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र आर्य और महामंत्री शिवकुमार सोनी का कहना है कि धनतेरस पर बाजार में अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। उनका अनुमान है कि इस बार कारोबार बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
पूजा का शुभ मुहूर्त
पं. राम सुरेश के अनुसार धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06:19 से रात 08:17 बजे तक है। प्रदोष काल शाम 05:49 से रात 08:23 बजे तक और वृषभ काल शाम 06:19 से रात 08:17 बजे तक रहेगा।