{"_id":"693ef4a440cfc256210890a8","slug":"journalists-should-get-tehsil-level-recognition-and-security-gonda-news-c-100-1-slko1028-148802-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पत्रकारों को तहसील स्तर मान्यता व सुरक्षा मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पत्रकारों को तहसील स्तर मान्यता व सुरक्षा मिले
Sun, 14 Dec 2025 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 14 Dec 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निराकरण की मांग की। सदर तहसील के पत्रकारों ने जिलाध्यक्ष प्रदीप तिवारी के नेतृत्व में मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा। तरबगंज तहसील के पत्रकारों ने मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री के प्रतिनिधि वेदप्रकाश दूबे को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकार सीमित संसाधनों व असुरक्षित माहौल में जनहित की खबरें प्रकाशित कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें शासन-प्रशासन स्तर पर अपेक्षित सुविधाएं और सुरक्षा नहीं मिल पा रही है। संगठन ने तहसील स्तर पर पत्रकारों को मान्यता दिए जाने, सुरक्षा के लिए जिला एवं तहसील स्तर पर स्थायी समितियों के गठन, स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने, आयुष्मान कार्ड जारी करने, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में निशुल्क अथवा रियायती यात्रा की सुविधा देने की मांग की। जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि इसे मुख्यमंत्री तक शीघ्र भेजा जाएगा। इस अवसर पर अशोक पाठक, आशीष श्रीवास्तव, अर्जुन प्रसाद मिश्र, विपिन तिवारी, अखिलेश त्रिपाठी, आशीष त्रिपाठी, रियाजुद्दीन, विवेक तिवारी, सुनील चौबे, बृजेश पाठक आदि मौजूद रहे।