फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Job got from fake address and records, three teachers sacked

फर्जी पते व अभिलेख से पाई नौकरी, तीन शिक्षक बर्खास्त

Thu, 19 Mar 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Job got from fake address and records, three teachers sacked
गोंडा। फर्जी निवास प्रमाण पत्र व अभिलेखों से बेसिक शिक्षा में नौकरी पाने पर तीन शिक्षकों की सेवाएं समाप्त की गई हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. इन्द्रजीत प्रजापति ने पुलिस की रिपोर्ट के बाद जांच कराई और बर्खास्तगी की कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि तीनों शिक्षकों को रिपोर्ट मिलने पर साक्ष्य देने का अवसर दिया गया था, लेकिन किसी ने उपस्थित होकर संतोषजनक जवाब दे दिया था।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि पंडरी कृपाल ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल खम्हरिया हरवंश में सहायक अध्यापक के पद पूजा कुमारी की नियुक्ति हुई थी। जिन्होंने अपना पता पूजा कुमारी पुत्री हरि सिंह निवासी नगला किला शिकोहाबाद थाना व तहसील शिकोहाबाद फिरोजाबाद दर्शाया था और निवास प्रमाण पत्र लगाया। पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद ने पुलिस सत्यापन में रिपोर्ट दी और बीएसए फिरोजाबाद ने बताया कि पूजा सिंह पुत्री हरी सिंह फिरोजाबद जिले के प्राथमिक विद्यालय गढ़ी छिपी ब्लॉक फिरोजाबाद में हुई हैै और वह कार्यरत है। नियुक्ति संदिग्ध होने पर बीएसए ने पूजा कुमारी से साक्ष्य मांगे और बीईओ से आख्या तलब की। एक ही अभिलेख पर दो की नियुक्ति होने पर उन्होंने पूजा कुमारी को बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन

इसी तरह बेलसर के प्राइमरी स्कूल पूरे सुखमन में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त नीलम कुमार जो फिरोजाबाद के जनपद के शहजलपुर थाना शिकोहाबाद के पते का दर्शाए थे। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि इस नाम का व्यक्ति निवास ही नहीं करता। बीएसए ने संबंधित शिक्षक को नोटिस दी और जवाब मांगा। कार्रवाई शुरू होने के बाद से सहायक अध्यापक ने स्कूल आना ही बंद कर दिया। 30 जनवरी 2018 से ही वह स्कूल नही आए, बीएसए ने उन्हें भी निलंबित कर दिया। इसके अलावा बभनजोत के प्राइमरी स्कूल केशवनगर पश्चिमी में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत शिक्षक राज कुमार के निवास का पता भी फर्जी मिला। वह भी जांच शुरू होने पर 15 जुलाई 2019 से स्कूल आना बंद कर दिए। इसके बाद बीएसए ने इन्हें भी गुरुवार को बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों शिक्षकों के विरुद्ध दर्ज होगी एफआईआर
बीएसए डॉ. इन्द्रजीत प्रजापति ने तीनों ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बर्खास्त किए गए तीनों शिक्षकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराएं। इसके अलावा तीनों शिक्षकों से अब मिले वेतन सरकारी कोष में जमा करने की हिदायत दी है। धनराशि जमा न करने पर राजस्व की भांति वसूली किए जाने की चेतावनी दी है।
पैसा लेने का वीडियो वायरल होने पर एडीओ निलंबित
मुजेहना (गोंडा)। मुजेहना ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी का एक महिला से घूस लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। सहायक विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया है। सहायक विकास अधिकारी बजरंगबहादुर पाण्डेय मुजेहना ब्लॉक के ग्राम पंचायत रैगांव, बैजपुर,तथा मुजेहना के ग्राम पंचायत सचिव का कार्य देख रहे थे।
17मार्च 2020 को एक वीडियो शोसल मीडिया में वायरल हुआ जिसमें बजरंग बहादुर पाण्डेय ब्लॉक परिसर में ही एक कार में बैठकर कुछ प्रपत्र तैयार कर एक नकाबपोश महिला देते दिखाई पड़ रहे हैं, और बदले में प्रपत्र प्राप्त करने वाली महिला कुछ नोट जैसी चीज देती दिखाई पड़ रही है।

इस वीडियो को संज्ञान में ले कर उप निदेशक (पंचायत ) देवीपाटन मंडल ने एक शासनादेश जारी कर निलम्बित कर दिया है और जिला पंचायत राज अधिकारी गोंडा के कार्यालय में अटैच कर मामले की जांच जिला पंचायत राज अधिकारी श्रावस्ती को सौंप दी है। सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने निलंबन की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed