फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Jan Arogya Mela running on the basis of lab technician

Gonda News: लैब टेक्नीशियन के भरोसे चल रहा जन आरोग्य मेला

Sun, 31 May 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 31 May 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Jan Arogya Mela running on the basis of lab technician
दुर्जनपुरघाट/मसकनवा/पसका/जयप्रभाग्राम/इटियाथोक। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में आने वाले मरीजों को लापरवाही भारी पड़ रही है। विशेषज्ञ चिकित्सक रहते ही नहीं हैं। रविवार को वजीरगंज सीएचसी अंतर्गत पिपरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में कुल 22 मरीजों की जांच और दवा की गई, लेकिन चिकित्सक अनुपस्थित रहे। लैब टेक्नीशियन दुर्गेश चौहान ने यहां आए मरीजों को दवाएं वितरित कीं। गर्भवती महिलाओं सहित आठ मरीजों का रक्त परीक्षण भी किया गया।
विज्ञापन

इटियाथोक के पीएचसी सदाशिव में रविवार को जन आरोग्य मेले में अधीक्षक डॉ. सुनील पासवान ने 19 रोगियों का उपचार किया। अधिकांश लोग जुकाम, खांसी बुखार से पीड़ित रहे। डाॅ. अभिषेक वर्मा, अनिल मिश्रा फार्मासिस्ट प्रदीप पटेल उपस्थित रहे। पीएचसी बाबागंज में आरबीएसके की चिकित्सक पूनम गुप्ता ने 21 रोगियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया।
विज्ञापन


13 मरीजों की जांच हुई





सुबह 11:00 बजे

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीनगर में जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। स्वास्थ्य केंद्र में क्षेत्र के ग्रामीणों ने पहुंचकर जांच कराई और निःशुल्क दवाओं का लाभ उठाया। आरोग्य मेले में 13 मरीजों की जांच की गई। इनमें ज्यादातर मरीज पेट दर्द, बुखार, खांसी, सर्दी और वायरल संक्रमण से पीड़ित थे। डॉ. जवाहर लाल रस्तोगी ने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक दवाएं वितरित कीं और बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



नहीं मिलीं महिला चिकित्सक
समय 11.30 बजे



मसकनवा पीएचसी में आयोजित जन आरोग्य मेले में सुबह 11.30 बजे आयुष चिकित्सक डाॅ. डीसी वर्मा मरीजों का उपचार करते मिले। उन्होंने बताया कि सर्दी, बुखार पेट संबंधित, शुगर, बीपी के 26 मरीजों का अब तक उपचार किया गया। सीएचओ पुष्पलता ने गर्भवती महिलाओं सहित अन्य मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। वार्ड बॉय अनूप कुमार ने मरीजों का पंजीकरण किया। एलटी विजय प्रताप बल्ड ने जांच तथा फार्मासिस्ट रमेश यादव दवाओं ने दवा वितरित किया। मेले में हर बार की तरह इस बार भी विशेषज्ञ, एमबीबीएस, महिला चिकित्सक मौजूद नहीं मिलीं।




किशोरियों को लगाई गई एचपीवी वैक्सीन
दोपहर 1:00 बजे
सीएचसी परसपुर के अंतर्गत संचालित पीएचसी मंगुरा बाजार में डॉ. मुकेश गुप्ता ने मरीजों का इलाज किया। उन्होंने बताया कि दोपहर एक बजे तक 14 मरीजों का इलाज किया गया। मछरहिया के सुमित ने बताया कि खांसी व बुखार की दवा लेने आए थे। अमन व राकेश ने बताया कि स्किन एलर्जी की दवा लेने आए थे। भौरीगंज में दोपहर 12 बजे तक 12 मरीजों का इलाज किया गया। अधीक्षक डॉ. लवकेश शुक्ल ने बताया कि पीएचसी भौरीगंज में मेले में गर्भाशय, ग्रीवा (सर्वाइकल), कैंसर से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से एचपीवी वैक्सीन भी किशोरियों को लगाई गई। अनूप सिंह, दीनानाथ, अतिबल सिंह, नीता देवी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed