{"_id":"63027659e112567d4e384f3a","slug":"jail-three-prisnar-free-gonda-news-lko644653065","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से रिहा किए गए तीन कैदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल से रिहा किए गए तीन कैदी
विज्ञापन
गोंडा। जिला कारागार में विभिन्न आरोपों में सजा काट रहे तीन कैदियों को स्वतंत्रता दिवस पर जेल प्रशासन ने रिहा किया है। तीनों कैदी अपनी सजा पूरी कर चुके थे, लेकिन जुर्माने की रकम अदा न कर पाने से जेल में बंद थे। मारवाड़ी युवा मंच ने तीनों कैदियों के जुर्माना की रकम 11 हजार चुका दी। इसके बाद जेल प्रशासन ने तीनों को रिहा कर दिया है।
जिला कारागार में बहराइच जनपद के रूपईडीहा थाना क्षेत्र के कहरपुरवा का रहने वाला चांदबाबू रेलवे एक्ट के आरोप में जेल में बंद था। अदालत ने उसपर तीन हजार का जुर्माना लगाया था। उसकी सजा एक जुलाई 2022 को पूरी हो गई थी। मगर जुर्माना की रकम अदा न करने के कारण वह सजा काट रहा था।
इसी तरह गोंडा के कोतवाली नगर क्षेत्र के सुभाष नगर मोहल्ले का रहने वाला पुत्तन आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के आरोप में जेल में सजा काट रहा था। अदालत ने उस पर 7 हजार का जुर्माना लगाया था। उसकी सजा 11 अगस्त 2017 को पूरी हो चुकी थी, लेकिन जुर्माना की रकम चुका न पाने के कारण सजा काट रहा था। इसके अलावा गोंडा के कोतवाली नगर क्षेत्र के शिवपुरी कालोनी के रहने वाले बबलू जायसवाल को अदालत ने आरपीयूपी एक्ट में सजा सुनाई थी। उस पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। उसकी सजा 27 मई 2022 को ही पूरी हो गई थी। वह भी जुर्माना की रकम चुकता न कर पाने के कारण सजा काट रहा था। जिला कारागार के प्रभारी कारपाल एसके त्रिपाठी ने बताया कि तीनों कैदियों के जुर्माना की रकम 11 हजार मारवाड़ी युवा मंच ने जमा कर दी। जिसके बाद स्वतंत्रता दिवस पर तीनों कैदियों को जेल से रिहा कर दिया गया। संवाद