फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   It is difficult to get 10 hours electricity in the city

शहर में 10 घंटे बिजली मिलना भी मुश्किल

Thu, 18 May 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 May 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
 It is difficult to get 10 hours electricity in the city
योगी सरकार के 20 घंटे की बिजली आपूर्ति को पावर कॉर्पोरेशन ठेंगा दिखा रहा है। अघोषित कटौती और ट्रिपिंग की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। भीषण गर्मी से उपभोक्ताओं की नींद उड़ रही है। पावर कॉर्पोरेशन कन्ट्रोल रूम से रोस्टिंग बताकर धड़ल्ले से कटौती कर रहा है।
विज्ञापन


इससे शहर में 10 घंटे व ग्रामीण इलाकों में छह घंटे बिजली मिलना भी मुश्किल हो गया है। सरकार का 20 घंटे की बिजली आपूर्ति का फरमान बेमानी साबित हो रहा है। पिछले तीन दिनों से रात और दिन मिलाकर हो रही जबरदस्त कटौती से उपभोक्ताओं की नींद हराम हो चुकी है।
विज्ञापन


सोमवार की रात्रि में करीब छह बार बिजली की कटौती एवं ट्रिपिंग की गई। रात के समय करीब चार बार में चार घंटे की कटौती हुई। इसी तरह से दिन में भी कटौती की जा रही है। शहर में करीब 10 घंटे से अधिक की बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति का और भी बदतर इंतजाम है। दिन रात मिलाकर करीब 6 घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। उपभोक्ताओं में राजाराम, संजय कुमार, सतीश कुमार पांडेय, राम खेलावन, ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम कैथोली निवासी ऊषा सिंह, रुबी सिंह, गोल्डी, मनोज कुमार सिंह आदि का कहना है कि जब 132 केवी का पावर प्लांट गोंडा में था तब इस तरह से दिक्कत हो रही थी।


जबकि अब पावर प्लांट करनैलगंज में स्थापित हो चुका है फिर भी बिजली आपूर्ति का संकट उसी तरह से बरकरार है। कटौती एवं ट्रिपिंग से निजात नहीं मिल रही है। करनैलगंज के एसडीओ आनन्द सिंह ने बताया कि सप्लाई कम व डिमांड ज्यादा होने पर सिस्टम को बचाने के लिए स्थानीय स्तर पर व पावर प्लांट व पनकी कन्ट्रोल रूम से अघोषित कटौती कराई जाती है। अगर ऐसा न करें तो ट्रान्सफार्मर या पावर प्लांट जलने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed