फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   investigation,teacher,gonda,15 thousend teacher

Gonda News: 15 हजार शिक्षक कार्रवाई के घेरे में, होगी जांच

Sat, 17 Dec 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
investigation,teacher,gonda,15 thousend teacher
गोंडा। मंडल के चारो जिलों में साल 2010 से अब तक हुईं 15 हजार शिक्षकों के नियुक्तियों में फर्जीवाड़ा किए जाने की आशंका है। महानिदेशक के आदेश पर एडी बेसिक शिक्षा ने अब नए सिरे से पूरे मामले की जांच का निर्देश चारों जिले के जिम्मेदारों को दिया है। हालांकि साल 2018 में भी चिह्नित चार जिलों में इस मामले की जांच के लिए अपर जिलाधिकारी ं व अपर पुलिस अधीक्षक की संयुक्त जांच समिति बनी थी। बीच में ही एसटीएफ और मानव संपदा से जुड़े मामले सामने आने पर गठित समिति की जांच पूरी नहीं हो सकी थी। अब महानिदेशक स्कूली शिक्षा ने फिर से पूरे मामले की जांच कराने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

इस संबंध में सहायक शिक्षा निदेशक विनय मोहन वन की तरफ से सभी बीएसए को तत्काल जांच पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कहा गया है कि इसके लिए 15 दिनों तक विशेष अभियान चला कर चिह्नित शिक्षकों की नियुक्ति से जुड़े दस्तावेजों को पूरी सघनता से खंगाला जाए। मंडल में बीते सालों में मानव संपदा पोर्टल पर डाटा अपलोड होने के बाद से दो सौ शिक्षकों की नियुक्तियां फर्जी मिल चुकी हैं।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों की माने तो परिषदीय विद्यालयों में फर्जी शिक्षकों की जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने में बरती जा रही ढिलाई पर शासन स्तर से भी सख्त नाराजगी जताई जा चुकी है। इसके बाद ही अब मंडलीय परिक्षेत्र के चार जिलों में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समितियों से 2010 के बाद हुई शिक्षकों की नियुक्तियों की जांच को 15 दिन में पूरा कर रिपोर्ट तैयार होगी। इसमें फर्जी तरह से नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों के खिलाफ सेवा समाप्ति, एफआईआर व वेतन वसूली की कार्रवाई भी तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटऑफ से नियुक्ति तक के खेल पर नजर
शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा पकड़ने के लिए अब कट-ऑफ मेरिट से चयनित सूची में आए अभ्यर्थियों के नाम के आधार पर जारी हुए नियुक्ति पत्रों की भी गहन जांच होगी। इसके साथ ही जारी हुए नियुक्ति पत्र के आधार पर सत्यापन के उपरांत वेतन पाने वाले शिक्षकों का मिलान होगा।

अब तक उजागर मामले
जनपद - फर्जी शिक्षक एफआईआर
गोंडा 47 45
बलरामपुर 120 120
बहराइच 03 03
श्रावस्ती 30 18
-------------------------------------------
कुल 200 186
15 दिन में जांच पूरी होने की उम्मीद
मंडल के चारों जिलों के बीएसए को निर्देश दिया गया है कि जांच के बनी समिति को अभिलेख उपलब्ध कराकर पूरे मामले की जांच में हर तरह का सहयोग प्रदान कराएं। यह विशेष जांच 15 दिनों में पूरी हो जाने की उम्मीद है। विनय मोहन वन, सहायक शिक्षा निदेशक देवीपाटन मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed