फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Investigation of teacher appointment fraud intensifies, police seeks record from BSA

Gonda News: शिक्षक नियुक्ति फर्जीवाड़े की जांच तेज, पुलिस ने बीएसए से मांगा रिकॉर्ड

Wed, 03 Sep 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 03 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Investigation of teacher appointment fraud intensifies, police seeks record from BSA
गोंडा। बेसिक शिक्षा विभाग के लघु माध्यमिक विद्यालयों में फर्जी नियुक्ति को लेकर पुलिस की जांच तेज हो गई। विवेचक की ओर से बीएसए कार्यालय से जरूरी दस्तावेजों की मांग की गई है। वहीं, दूसरी तरफ बीएसए ने भी बेसिक शिक्षा के तहत संचालित लघु माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंधकों से शिक्षकों की नियुक्ति का ब्यौरा तलब किया है।
विज्ञापन


एफआईआर के बाद कोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक के आदेश के बाद बीते एक सितंबर को बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने स्कूलों के प्रबंधकों को पत्र लिखा है। इसमें सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल में तैनात शिक्षकों, स्वीकृत पदों, शिक्षकों की नियुक्ति का विवरण, स्कूल के सहायता प्राप्त होने का दिनांक, सहायता प्राप्त होने के समय कार्यरत शिक्षकों की संख्या, वर्तमान में कार्यरत शिक्षकों की संख्या, स्कूल का नाम, शिक्षक का नाम, शिक्षक की नियुक्ति का दिनांक और बीएसए के अनुमोदन की तिथि समेत अन्य जानकारी मांगी है। सूत्रों का कहना है कि इससे पहले भी बीएसए की ओर से सूचनाएं मांगी जा चुकी हैं। मगर संबंधित स्कूलों की ओर से जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन

बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि संंबंधित प्रबंधकों को तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है। यह अंतिम नोटिस होगा। इसके बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि मामले की जांच के लिए बीएसए कार्यालय से रिकॉर्ड मांगा गया है। इसके लिए विवेचक की ओर से पत्राचार किया गया है। अधिकारियों की ओर से त्वरित जांच के निर्देश दिए गए हैं। सभी पहलुओं के साथ जल्द जांच पूरी की जाएगी।
शिक्षक नेता ने उठाए सवाल

विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष अनूप कुमार सिंह का कहना है कि तमाम आरोपों के बाद भी बाबुओं व संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे में पद पर रहते हुए जांच को प्रभावित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को तत्काल मामले से जुड़े बाबुओं को कार्यालय से अलग करना चाहिए। आरोप है कि अधिकारी भी मामले में लीपापोती कर रहे हैं।

नियुक्ति व वेतन भुगतान में बड़े पैमाने पर हुआ खेल


सूत्रों का कहना है कि लघु माध्यमिक विद्यालयों में कुल 146 पद ही स्वीकृत हैं। इसके सापेक्ष 688 शिक्षक तैनात बताए जा रहे हैं। इनका हर महीने वेतन भुगतान किया जा रहा है। इसमें से करीब 542 शिक्षक वर्ष 2014 के बाद नियुक्ति बताए जा रहे हैं। जो कि की जांच के दायरे में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed