{"_id":"68e2adc246c62d1f220da41c","slug":"investigation-into-the-sale-deed-of-the-land-of-maskanwa-power-substation-begins-gonda-news-c-100-1-gon1041-145051-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मसकनवा विद्युत उपकेंद्र की जमीन के बैनामे की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मसकनवा विद्युत उपकेंद्र की जमीन के बैनामे की जांच शुरू
Sun, 05 Oct 2025 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
मसकनवा। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र की जमीन के बैनामे के मामले में अवर अभियंता की तहरीर पर छपिया पुलिस ने अभी एफआईआर तो नहीं दर्ज की, लेकिन प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने मामले में प्रारंभिक छानबीन शुरू कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अवर अभियंता विकास सिंह ने कूटरचित दस्तावेज के माध्यम से धोखाधड़ी करके विभागीय जमीन का बैनामा कराने का आरोप लगाया है। मामले की जांच के लिए विभाग से भूमि के स्वामित्व से संबंधित अभिलेख मांगे गए हैं। जांच में यदि धोखाधड़ी का मामला साबित होता है, तो जमीन बैनामा करने वाले कार्यालय से संबंधित क्षेत्राधिकार के थाने में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बता दें कि जमीन का बैनामा मनकापुर तहसील मुख्यालय स्थित उपनिबंधक कार्यालय में हुआ था।
मनकापुर के एसडीओ आशीष राहुल ने बताया कि पुलिस को जांच के लिए भूमि संबंधी सभी कागजात उपलब्ध करा दिए गए हैं। यह प्रकरण दो दिन से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। विद्युत विभाग के अधिकारी एक तरफ जहां कूटरचित अभिलेखों के सहारे धोखाधड़ी का आरोप लगा रहे हैं, वहीं जमीन खरीदने वालों का कहना है कि यदि विभाग के पास जमीन के स्वामित्व से संबंधित कोई अभिलेख है तो उसे जांच अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना चाहिए।