फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Investigation committee formed in the case of death of a young man who went to connect the line

Gonda News: लाइन जोड़ने गए युवक की मौत के मामले में जांच कमेटी बनी

Thu, 01 Feb 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 01 Feb 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Investigation committee formed in the case of death of a young man who went to connect the line
गोंडा। इटियाथोक के वीरपुर सूबेदार गांव में लाइन जोड़ने गए युवक कृष्ण कुमार की मौत के मामले में मुख्य अभियंता ने जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी बनाई है। एक सप्ताह में रिपोर्ट तलब की है। इसके बाद लाइनमैन समेत जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो सकती है। शटडाउन के बाद एक्सईएन और एसडीओ को विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया था कि कृष्ण कुमार विद्युत विभाग में अवर अभियंता व लाइनमैन के साथ प्राइवेट रूप से काम कर रहा था। बीते शुक्रवार देर शाम वह तारी परसोहिया में ट्यूबवेल के पास खंभे पर चढ़कर तार जोड़ रहा था। इस दौरान अचानक बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। अवर अभियंता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता दीपक अग्रवाल ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर एक्सईएन सुनील गुप्ता व राहुल बरनवाल की अगुवाई में दो सदस्यीय टीम गठित की गई है। लापरवाही बरतने पर लाइनमैन समेत इंजीनियरों पर कार्रवाई की जाएगी। एक्सईएन व एसडीओ शटडाउन देने के बाद मौके का जायजा लेंगे। ऐसी घटना दोबारा होती है तो एसडीओ व एक्सईएन जिम्मेदारी होंगे। बिजली घर व कार्यालय में हीटर लगाने पर भी रोक लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed