फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Inspector committed indecency with BJP district president in Kotwali countryside

कोतवाली देहात में भाजपा जिलाध्यक्ष से दरोगा ने की अभद्रता

Wed, 03 Mar 2021 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Inspector committed indecency with BJP district president in Kotwali countryside
गोंडा के कोतवाली देेहात में एएसपी से वार्ता करते भाजपा जिलाध्यक्ष सूर्यनरायन तिवारी व अन्य। - फोटो : GONDA
गोंडा। रामलीला मैदान के पास बुधवार दोपहर बाद भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री की गाड़ी एक दरोगा की बाइक से भिड़ गई। दोनों के बीच कहासुनी होने पर दरोगा क्षेत्रीय महामंत्री को कोतवाली देहात पकड़ ले गया।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं संग कोतवाली पहुंचे और वहां उनकी एक दरोगा से कहासुनी हो गई। बवाल की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर सबको शांत कराया। एसपी ने मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने दरोगा पर अभद्रता पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष सूर्य नरायन तिवारी ने बताया कि भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक त्रिपाठी बुधवार की दोपहर बाद मालवीय नगर स्थित रामलीला मैदान के पास अपनी गाड़ी से जा रहे थे तभी उधर से बाइक से गुजर रहे कोतवाली देहात के दरोगा अनुज गुप्ता की बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे दोनों के बीच कहासुनी हो गई। दरोगा इसी बात को लेकर क्षेत्रीय महामंत्री को कोतवाली देहात पकड़ लाया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि जब उन्हें इसकी सूचना मिली तो वह कार्यकर्ताओं संग कोतवाली देहात पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष का आरोप है कि वह आरोपी दरोगा अनुज से बात कर रहे थे।
इसी बीच कोतवाल देहात में ही तैनात दरोगा घीसूराम सरोज ने उनसे अभद्रता की। बात बढ़ती देख लोगों ने बीच बचाव किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि दरोगा द्वारा की गई अभद्रता के बारे में एसपी से फोन पर शिकायत की। एसपी के निर्देश पर कोतवाली देहात पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने दोनों पक्षों से बात की।

जिलाध्यक्ष ने आरोपी दोनों दरोगाओं को एसपी से निलंबित करने की मांग की है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि जांच की जा रही है, जांच के बाद एसपी को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed