{"_id":"66f9989cc314d4d93708a37c","slug":"inspection-for-two-hours-in-the-mandi-no-chinese-garlic-found-gonda-news-c-100-1-gon1001-124641-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मंडी में दो घंटे तक निरीक्षण, नहीं मिला चाइनीज लहसुन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मंडी में दो घंटे तक निरीक्षण, नहीं मिला चाइनीज लहसुन
Sun, 29 Sep 2024 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 29 Sep 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। हाईकोर्ट से प्रतिबंध के बावजूद बाजारों में बिक रहे चाइनीज लहसुन को लेकर एफएसडीए की टीम ने विशेष अभियान शुरू किया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त अजीत मिश्र की अगुवाई में रविवार को नवीन सब्जी मंडी में सघन निरीक्षण किया गया। करीब दो घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान 110 से अधिक दुकानों पर रखे लहसुन की जांच की गई। हालांकि यहां चाइनीज लहसुन नहीं मिला। मंडी में आढ़ती सिर्फ भारतीय लहसुन ही बेचते मिले।
सहायक आयुक्त ने बताया कि हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने जनहित याचिका पर सुनवाई कर चाइनीज लहसुन की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसे लेकर जिले में चाइनीज लहसुन की बिक्री व भंडारण पर सख्त रोक लगा दी गई है। यदि किसी व्यक्ति को ऐसे लहसुन की बिक्री की जानकारी मिले तो विभाग को तत्काल सूचित करें। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार व मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।