फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Insane person hanged himself to death

विक्षिप्त व्यक्ति ने फांसी लगाकर दे दी जान

Sun, 05 Jul 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Insane person hanged himself to death
मोतीगंज (गोंडा)। कहोबा चौकी क्षेत्र के विरवा बभनी ग्राम पंचायत के मजरे गोविंद पारा गांव में रविवार की सुबह एक अर्द्धविक्षिप्त युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। चौकी प्रभारी कोहोबा भोला शंकर ने बताया कि सुबह 8:00 बजे मृतक के बेटे राजू ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के पूरब तरफ आम के बगीचे में उनके पिता ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी भोला शंकर दारोगा, देवेंद्र नाथ पांडे, मुख्य आरक्षी संजीत सिंह, हरिनारायण सिंह आकाश वर्मा के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और गहन जांच पड़ताल शुरू की। चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों से भी बातचीत की। चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। इसलिए उसने बगीचे में जाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक राकेश श्रीवास्तव उर्फ बच्चन उम्र 45 वर्ष है। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व प्रधान मनोज द्विवेदी ने परिजनों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया और परिवार को ढांढस बंधाया। कहा कि हर संभव मदद की जाएगी। कहोबा चोकी प्रभारी भोला शंकर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed