फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   innaugral

जिपं अध्यक्ष ने किया पुलिस चौकी का शिलान्यास

Fri, 16 Jul 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
innaugral
मोतीगंज (गोंडा)। रामनगर तरहर के पथरी बाजार में शुक्रवार को पथरी बाजार पुलिस चौकी का जिला पंचायत अध्यक्ष और कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक ने शिलान्यास किया। अब जल्द ही पथरी बाजार पुलिस चौकी को नया भवन मिल जाएगा।
विज्ञापन

शिलान्यास के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा ने कहा कि जल्द ही पथरी बाजार पुलिस चौकी को अपना नया भवन मिल जाएगा। अभी तक किराए के भवन में चौकी संचालित हो रही है। कहा कि पथरी बाजार में जलभराव की सबसे बड़ी समस्या है। इसके निराकरण के लिए बाजार में जिला पंचायत से नाला का निर्माण कराया जाएगा। इससे पूरे बाजार का पानी नाले के रास्ते पथरी झील में पहुंचेगा। आसपास के लोगों तथा बाजार के लोगों को कीचड़ से छुटकारा तो मिलेगा ही बाजार में साफ-सफाई भी रहेगी। उन्होंने बाजार में दो हाईमास्ट लाइट लगवाने की भी घोषणा की।
विज्ञापन

बाजार में रात में लोगों को निकलने में परेशानी नहीं होगी। शिलान्यास के दौरान चौकी प्रभारी बीरेन्द्र शुक्ल, शिवमूर्ति पांडेय, बीके तिवारी, राधेश्याम मिश्र, ननकऊ शुक्ल, रंजीत पांडेय, दुर्गेश यादव, अवधेश यादव, मणिकांत, विनय कुमार, रघुनाथ शुक्ला, नवरंग पाठक, दिनेश पांडेय, हरिहर शुक्ल समेत क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे। सभी लोगों ने चौकी बनाने में सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed