फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Independence Day will be celebrated with gaiety

ध्ाूमध्ााम से मनेगा स्वाधीनता दिवस

Fri, 14 Aug 2015 10:25 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 14 Aug 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
देश की आजादी का जश्न शनिवार को जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां शुक्रवार शाम तक पूरी कर ली गई। शनिवार सुबह सरकारी व गैर सरकारी विभागों और संस्थाओं के भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराएगा। हर जगह राष्ट्रीय धुन व देश भक्ति के गीत सुनाई देंगे।
विज्ञापन


उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन में सम्मानित किया जाएगा। डीएम, कमिशभनर सहित अन्य अधिकारी देश को अक्षुण व अखंड बनाने का संकल्प लेंगे। गांवों तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी। गोष्ठियां होंगी। देश को आजाद कराने वाले सपूतों की गाथाएं सुनाई जाएंगी। युवाओं को देश के लिए कुछ कर गुजरने का संकल्प दिलाया जाएगा।
विज्ञापन


मातृ भूमि का तन मन सारा, झंडा ऊचा रहे हमारा
गोंडा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर स्कूलों में शुक्रवार को ही बच्चों में उत्साह दिखा। शनिवार को होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी में जुटे छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति से ओतप्रोत गीतों व स्वतंत्रता संग्राम की झाकियां प्रस्तुत करने सहित कई कार्यक्रमों का रिहर्सल भी किया। पंतनगर स्थित पब्लिक स्कूल में तो नन्हें-मुन्हें देश भक्ति के उमंग में सराबोर दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व संध्या पर चौकस रही सुरक्षा
गोंडा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद दिखी। रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ एवं जीआरपी के जवानों ने चेकिंग की। आरपीएफ इस्पेंक्टर व जीआरपी इंस्पेक्टर ने संयुक्त रूप से डॉग स्क्वायड के साथ स्टेशन के सभी प्लेट फार्मों व ट्रेनों में यात्रियों के बैग व अन्य सामान की तलाशी ली।


सांस्कृतिक व दीपदान से हुआ आगाज
गोंडा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार शाम ऐतिहासिक सागर तालाब व राधाकुंड पर डीएम सहित नगर के गणमान्य लोगों ने दीपदान किया। इसके बाद गांधी पार्क स्थित डॉ. संपूर्णानंद प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। एडीएम ने बताया कि कार्यक्रम में शहर के कुछ विद्यालयों के बच्चों ने देशभक्ति व राष्ट्र पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यमंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह व डीएम अजय कुमार उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed