फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Increase night patrolling, curb theft: DIG

रात्रि गश्त बढ़ाएं, चोरी पर अंकुश लगाएं : डीआईजी

Fri, 20 Dec 2024 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 20 Dec 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Increase night patrolling, curb theft: DIG
गोंडा। सर्दी के मौसम में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। किसी भी तरह से नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए, वरना संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीआईजी अमित पाठक ने बृहस्पतिवार देर रात एसपी, एएसपी, सीओ समेत अधिकारियों से जिले में बढ़ रहे अपराध को लेकर समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान एसपी विनीत जायसवाल ने जिले में अपराध नियंत्रण के लिए किए गए उपायों और कार्रवाई का ब्योरा दिया। डीआईजी अमित पाठक ने कहा कि सर्दी के मौसम में लोग घरों में होते हैं। ऐसे में चोरों की सक्रियता बढ़ रही है। थाना क्षेत्रों में लगातार चोरी की वारदात के बाद भी धरपकड़ नहीं हो पा रही है। ऐसे में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए, इसके लिए रात्रि गश्त बढ़ाई जाए।
विज्ञापन

कहा कि बिना नंबर वाले वाहन चालकों पर नजर रखी जाए। नंबर प्लेट यातायात नियमों के मानक पर होनी चाहिए। डीआईजी ने कहा कि ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सड़कों, चौराहों, पार्क, होटल, ढाबों, स्कूल, बैंक व पेट्रोलपंप पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को चेक करना सुनिश्चित करें। संवेदनशील स्थलों, सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, सराफा बाजार, कस्बा, चौराहों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों आदि महत्वपूर्ण स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। वहीं, सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed