फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Income tax team raids the office and house of a tax practitioner

Gonda News: टैक्स प्रैक्टिशनर के ऑफिस व घर पर आयकर टीम का छापा

Fri, 01 Aug 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 01 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Income tax team raids the office and house of a tax practitioner
गोंडा। आयकर रिटर्न में गड़बड़ी की शिकायत पर आवास विकास कॉलोनी स्थित टैक्स प्रैक्टिशनर के ऑफिस व घर में बृहस्पतिवार को आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। टीम ने यहां लैपटॉप, कंप्यूटर व दस्तावेज खंगाले हैं। शुक्रवार को दूसरे दिन भी टीम डाटा व दस्तावेज खंगालती रही। टीम को करीब सात हजार शिक्षकों व कर्मचारियों के आयकर रिटर्न में करोड़ों रुपये की गड़बड़ी मिली है। कई दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। फिलहाल अभी जांच जारी है। टैक्स प्रैक्टिशनर से गड़बड़ी को लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी स्थित रामायण भवन में टैक्स प्रैक्टिशनर अरविंद कुमार पांडेय का आवास व ऑफिस है। वह लंबे समय से जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों तथा अन्य सरकारी कर्मचारियों के आयकर रिटर्न दाखिल करने के साथ-साथ कटौती व रिफंड संबंधी काम करते हैं। साथ ही वह वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय के साथ समन्वय बनाकर कर्मचारियों के वेतन, भत्ते व कर कटौती से जुड़े अभिलेख तैयार कराते रहे हैं। छापा मारने वाली टीम के अधिकारी छानबीन के साथ ही अरविंद पांडेय के ऑफिस के आठ कर्मचारियों से भी अलग-अलग पूछताछ कर रहे हैं।अब तक की जांच में शिक्षकों, सरकारी कर्मचारियों व व्यापारियों के आयकर रिफंड में करोड़ों की गड़बड़ी सामने आई है।
विज्ञापन

कंप्यूटर, लैपटॉप, फाइलें, पेनड्राइव समेत कई डिवाइस जब्त

आयकर विभाग को आईटीआर रिफंड में गड़बड़ियों की शिकायत मिली थी। इसके बाद बृहस्पतिवार को टीम ने छापा मारा। शुक्रवार को भी टीम ने दस्तावेज खंगाले। कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जब्त किए। इस दौरान किसी को भी अरविंद के घर व ऑफिस में आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई। टीम ने कंप्यूटर, लैपटॉप, फाइलें, पेनड्राइव समेत कई डिवाइस कब्जे में ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




खंगाले जा रहे दस्तावेज

आयकर विभाग की जांच का फोकस उन मामलों पर है, जिनमें कम टैक्स कटौती या गलत आईटीआर दाखिल कर रिफंड प्राप्त किया गया। यह भी आशंका जताई जा रही है कि बड़े पैमाने पर ऐसे फर्जी या गुमराह करने वाले दस्तावेजों के जरिए लाभ प्राप्त किया गया है। फिलहाल आयकर विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन यह तय माना जा रहा है कि जांच का दायरा बढ़ सकता है। इससे जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ हो सकती है। आयकर टीम की इस कार्रवाई से जिले में शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों और टैक्स प्रैक्टिशनरों में हड़कंप मचा हुआ है।

हाल ही में गोंडा आई थी आयकर टीम

शहर में बेलसर रोड स्थित पूरे शिवा बख्तावर में इनकम टैक्स व जीएसटी का काम करने वाले सचिन मिश्र के ऑफिस में 14 जुलाई को आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा था। टीम ने 15 घंटे तक पड़ताल की थी। देहात कोतवाली क्षेत्र के लौवाटेपरा निवासी सचिन मिश्र का पूरे शिवा बख्तावर के एक मार्केट में बालाजी एसोसिएट के नाम से ऑफिस है। वह इनकम टैक्स रिटर्न एवं जीएसटी का काम करते हैं। टीम ने उनके ऑफिस को खुलवाकर प्रपत्रों व कंप्यूटर के डाटा की जांच की थी। यहां राजनैतिक दलों को चंदा दिखाकर आयकर रिटर्न के रिफंड में गड़बड़ी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed