फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Income Tax Department team raids premises of tax practitioners in Gonda action continues for second day

UP News: टैक्स प्रैक्टिशनर के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम की छापेमारी, लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी

Fri, 01 Aug 2025 01:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 01 Aug 2025 01:24 PM IST
सार

गोंडा में टैक्स प्रैक्टिशनर के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की। लगातार दूसरे दिन भी टीम की कार्रवाई जारी है। इस दौरान शिक्षक व कर्मियों के टैक्स अभिलेखों की गहन जांच जारी है। कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं। 

विज्ञापन
Income Tax Department team raids premises of tax practitioners in Gonda action continues for second day
टैक्स प्रैक्टिशनर के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम की छापेमारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के गोंडा में आवास विकास कॉलोनी स्थित रामायण भवन में टैक्स प्रैक्टिशनर अरविंद कुमार पांडेय के आवास एवं कार्यालय पर आयकर विभाग (इनकम टैक्स) की टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। यह कार्रवाई लखनऊ से आई आईआरएस अधिकारियों की विशेष टीम द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अरविंद पांडेय लंबे समय से जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों तथा अन्य सरकारी कर्मचारियों की आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने के साथ-साथ कटौती एवं रिफंड संबंधी कार्य करते हैं। साथ ही वह वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय के साथ समन्वय बनाकर कर्मचारियों की वेतन, भत्ते व कर कटौती से जुड़े अभिलेख तैयार कराते रहे हैं।
विज्ञापन

कंप्यूटर, लैपटॉप, फाइलें, पेन ड्राइव समेत कई डिवाइस को सील

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग को कुछ गड़बड़ियों की शिकायत मिली थी। इसके बाद गुरुवार को टीम ने छापेमारी शुरू की। शुक्रवार को भी टीम ने दस्तावेज खंगाले। कई महत्वपूर्ण डिजिटल व फिजिकल रिकॉर्ड जब्त किए। इस दौरान किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई। टीम ने कंप्यूटर, लैपटॉप, फाइलें, पेन ड्राइव समेत कई डिवाइस को सील कर जांच शुरू की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गहराई से खंगाले जा रहे शिक्षक और कर्मचारियों के दस्तावेज

सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की जांच का फोकस उन मामलों पर है, जिनमें कम टैक्स कटौती या गलत आईटीआर दाखिल कर रिफंड प्राप्त किया गया। यह भी आशंका जताई जा रही है कि बड़े पैमाने पर ऐसे फर्जी या गुमराह करने वाले दस्तावेजों के जरिए कर लाभ प्राप्त किया गया है।


फिलहाल आयकर विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन, यह तय माना जा रहा है कि जांच का दायरा बढ़ाया जा सकता है। इससे जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ हो सकती है। छापे की कार्रवाई से जिले में शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मियों और टैक्स प्रैक्टिशनरों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed