फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   In the afternoon it was empty cash into banks

कई बैंकों में दोपहर में ही खाली हो गया कैश

Mon, 21 Nov 2016 10:33 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Mon, 21 Nov 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
In the afternoon it was empty cash into banks
एटीएम में लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कैश किल्लत से हर कोई परेशान है। मौजूदा हालात से सरकारी दावों की पोल खुलती जा रही है। सोमवार को दोपहर में ही कई बैंक ड्राई हो गये। दोपहर में ही बैंक अधिकारियों ने कैश देने से हाथ खड़े कर दिये। पैसा निकालने पहुंचे लोगों को बैंक से खाली हाथ मायूस लौटना पड़ा। शादी सहालग के जोरदार दौर के चलते लोग पैसे के लिए परेशान दिखे।
विज्ञापन


सरकार की ओर से आठ नवंबर से 500 व 1000 के नोट बंद कर दिये जाने के बाद से बताया जाता है कि आरबीआई से दो बार ही पैसा आया है। आरबीआई से पैसा न आने से बैंकों में कैश की कमी के साथ कई बैंक कैश से खाली हो गये।
विज्ञापन


सोमवार को स्टेट बैंक के एडीबी बैंक शाखा पर दोपहर बाद पहुंचे कई खाताधारकों को कैश खत्म हो जाने से मायूस लौटना पड़ा। लोगों को इस समय खेती बाड़ी के अलावा लगन सहालग में शरीक होने के लिए सोमवार को सुबह ही बैंकों पहुंचकर लाइन लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जगह दोपहर तक जब तक उनका नंबर आता कैश ही खत्म हो गया है। सरकार की ओर से नोट बंदी के बाद लोगों की सहूलियतों के लिए कई गए बड़े-बड़े दावों की पोल खुल रही है। इसका अंदाजा एटीएम के हालात से भी लगाया जा सकता है सोमवार को लगभग सभी एटीएम बंद रहे। दोपहर बाद भी एक दो ही एटीएम चल सके। शादी ब्याह के इस दौर में लोगों को पैसे के लिए खूब भटकना पड़ा। खास कर उन लोगों की हालत खराब दिखी जिनके घर पर शादी है। 

एटीएम संचालक  जहां सरकार के आदेश को ठेंगा दिखा रहा है वहीं अपनी दादागीरी से एटीएम कार्डधारकों को छलने में लगे हैं। एटीएम में बराबर कैश न भरे जाने से एटीएम कार्डधारकों को मजबूरन मायूस लौटना पड़ रहा है।

सोमवार को भी स्टेट बैंक व केनरा बैंक के एटीएम से ही लोगों को पैसा मिल पाया। लेकिन दूसरे सभी बैंकों के एटीएम बूथ सूखे रहे। लोगों को अपने रोजमर्रा के खर्चे व जरूरी काम के लिए पैसा नही मिल सका। एक एटीएम पर जाने वाले लोगों को एक दूसरे एटीएम पर भटकना पड़ा। बताया जाता है कि नई करेंसी न आने से बैंकों के भी चेस्ट सूखे पड़ गये जिससे कैश की किल्लत बढ़ गई है। 


 सर्व यूपी ग्रामीण बैंक मोतीगंज शाखा में सोमवार को कैश ही नही पहुंचा। सोमवार को सुबह लोग पैसा निकालने के लिए बैंक पहुंचे। लेकिन काफी इंतजार के बाद भी कैश नही मिल सका तो उनका सब्र जवाब दे गया। नाराज लोगों ने बैंक के बाहर प्रदर्शन कर कैश वितरण कराने की मांग की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed