फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   In April itself, there was sunshine like May

Gonda News: अप्रैल में ही मई जैसी तल्ख हुई धूप

Wed, 19 Apr 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 19 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
In April itself, there was sunshine like May
गोंडा। अप्रैल माह में ही गर्मी रंग दिखाने लगी है। धूप मई जैसी तल्ख होती जा रही है। लू के थपेड़े भी लोगों को झुलसाने लगे हैं। बुधवार को तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन

अप्रैल के दूसरे पखवारे से ही गर्मी ने असर दिखाना शुरू किया है। बुधवार को सुबह आठ बजे तक तो थोड़ी राहत रही मगर इसके बाद सूर्यदेव की किरणों का सामना करना लोगों के लिए मुश्किल होने लगा। सुबह 10 बजते-बजते गर्म हवा चलने लगी। पश्चिम और उत्तर दिशा की ओर से चलने वाली गर्म हवा लोगों को झुलसाने लगी। ऐसे में लोग घर से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। धूप की तल्खी व गर्म हवा के प्रकोप से न सिर्फ लोग, बल्कि पशु-पक्षी भी बेहाल हैं।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र गोपालग्राम के मौसम विज्ञानी उपेंद्र सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ती गर्मी के कारण स्कूलों के संचालन का समय बदल गया है। जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार के निर्देश पर परिषदीय व निजी स्कूलों का समय सुबह सात बजे से मध्याह्न 12 बजे कर दिया गया है।

गर्मी का प्रकोप बढ़ने के कारण अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आफताब आलम ने बताया कि हर रोज करीब 150 बच्चे ओपीडी में आ रहे है। पेट दर्द, सर्दी जुकाम, बुखार व गले में संक्रमण की समस्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed