फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   IG honored the children who made world records

योगासनों में विश्व रिकार्ड बनाने वाले बच्चों को आईजी ने किया सम्मानित

Sun, 01 Aug 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
IG honored the children who made world records
गोंडा। रविवार को पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा डा राकेश सिंह ने योग के विभिन्न आसनों में विश्व स्तरीय रिकार्ड बनाने वाले योगियों को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने बताया कि 22 मार्च 2021 को योग में विश्व कीर्तिमान स्थापित करने के लिये अखिल भारतीय योग महासंघ संस्था राजस्थान द्वारा आनलाइन ऑडिशन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें जिले के निवासी आशीष गुप्ता, माही गुप्ता, आस्था, सुमन श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड से आनलाइन जुड़कर प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रतिभागी आशीष गुप्ता द्वारा 13 मिनट 30 सेकेंड के समय में 400 मीटर चक्रासन में चलकर योगा वर्ल्ड बुक आफ रिकार्ड अपने नाम कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में प्रतिभागी माही गुप्ता द्वारा जानु सिरासन में 02 घंटे 08 मिनट 10 सेकेंड होल्ड कर व आस्था सुमन श्रीवास्तव द्वारा एकपाद सिरासन में 55 मिनट 25 सेकेंड तक होल्ड कर योगा वर्ल्ड बुक आफ रिकार्ड में कीर्तिमान स्थापित कर जनपद व देश का नाम रोशन किया।
बच्चों द्वारा किये गये उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए आईजी डा राकेश सिंह ने कहा कि जिन्दगी में कुछ नया व हटकर करने की चाहत तो हम सभी के अन्दर होती है।

इसमें भी अगर आप वर्ल्ड रिकार्ड बनाने में कामयाब हो जायें तो बात ही कुछ और होती है। आईजी डॉ. राकेश सिंह द्वारा बच्चों के उज्जवल निरोगी व दिव्य भविष्य की कामना की। बच्चों द्वारा बनाये गये रिकार्ड पर उनके योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने बच्चों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed