फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   IG four police charges warning

आईजी ने चार थाना प्रभारियों को दी चेतावनी

Fri, 20 Nov 2015 11:03 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 Nov 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
आईजी जोन ने शुक्रवार को पुलिस लाइंस सभागार में पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। आईजी ने थानाध्यक्षों को गांवों का भ्रमण कर चुनाव में गड़बड़ी करने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। आईजी ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले चार थानाध्यक्षों को चेतावनी दी है।
विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक  (आईजी) प्रेमचंद मीणा ने शुक्रवार को पुलिस लांइस में जनपद के अधिकारियों व थानाध्यक्षों के साथ पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन


आईजी ने कहा कि सभी थानाध्यक्ष अभी से गांवों का भ्रमण करके गड़बड़ी करने वालों को चिन्हित कर उन्हें पाबंद करने की कार्रवाई कर लें।

सीओ अतिसंवेदनशील व पुलिस अधीक्षक अतिसंवेदनशील प्लस बूथ का निरीक्षक कर तैयारियों की समीक्षा कर लें। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को लाइसेंसी असलहे को जमा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में गड़बड़ी करने वालों के असलहों के लाइसेंस के निलबंन की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजकर कार्रवाई कराने की पैरवी करें।

आईजी ने चुनाव तैयारियों में लापरवाही बरतने वाले थानाध्यक्ष खरगूपुर अंगद राय, थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज विनय कुमार सरोज, थानाध्यक्ष नवाबगंज रामनगीना सिंह व कोतवाल देहात फणीन्द्र सिंह यादव को चेतावनी दी।


एसपी अनिल कुमार सिंह के मुताबिक चुनाव के लिए गाजियाबाद, आगरा व गोरखपुर से पुलिस बल मिला है। इसके अलावा ढाई कंपनी पीएसी व केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल का आवंटन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed