फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   If you want fertilizer, become a member of the committee, opportunity till 12

Gonda News: खाद चाहिए तो समिति के सदस्य बनें, 12 तक मौका

Thu, 09 Oct 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 09 Oct 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
If you want fertilizer, become a member of the committee, opportunity till 12
पसका। बहुउद्देशीय प्राथमिक साधन सहकारी समितियों (बी पैक्स) के माध्यम से किसानों तक उचित दर पर यूरिया, डीएपी और अन्य उर्वरक पहुंचाने के लिए सरकार ने नया नियम लागू किया है। अब किसानों को खाद लेने के लिए बी पैक्स का सदस्य बनना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


मंगुरा बाजार स्थित साधन सहकारी समिति धमरैया के सचिव उमाशंकर पांडेय और प्योली स्थित मलांव समिति के सचिव राजेंद्र पांडेय ने बताया कि सदस्य बनने के लिए किसान को दो फोटो, आधार कार्ड और खतौनी के साथ 226 रुपये शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद उन्हें सहकारी कृषक पंजिका (किसान पासबुक) दी जाएगी। पासबुक धारक किसान ही अपनी समिति से खाद प्राप्त कर सकेंगे। बृहस्पतिवार को मंगुरा स्थित समिति पर 40 किसानों ने पासबुक के लिए आवेदन किया। उन्होंने सभी किसानों से 12 अक्तूबर तक अपनी समिति पर जाकर कृषक पंजिका के लिए आवेदन करने की अपील की। इस कदम से खाद की कालाबाजारी रोकी जा सकेगी और किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed