{"_id":"61acf39857dcf111963d2a12","slug":"if-the-dowry-was-not-received-the-married-woman-was-killed-gonda-news-lko6075771106","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज नहीं मिला तो विवाहिता को मारडाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज नहीं मिला तो विवाहिता को मारडाला
विज्ञापन
गोंडा। पूरे लदई गांव में दहेज लोभियों ने एक विवाहिता को मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में विवाहिता की मां ने थाना धानेपुर में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के नेपाल पुरवा की रहने वाली कमला देवी पत्नी रामजीत ने थाना धानेपुर में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी बेटी बेबी (22) की शादी सात माह पहले धानेपुर थाना क्षेत्र के पूरे लदई निवासी पवन कुमार सोनकर के साथ की थी।
शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुुराल वाले दहेज के लिए उसे मारते पीटते रहे। कमला देवी का आरोप है कि दहेज नहीं मिला तो ससुराल वालों ने उसकी बेटी को मार डाला और शव के फंदे से लटका दिया। थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि कमला देवी की तहरीर पर पति पवन कुमार, सास श्यामा देवी, जेठ ओमप्रकाश, जेठानी रेनू व रेशमा के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।