{"_id":"68ebebeb041ea32bef0b5ecb","slug":"if-he-could-not-identify-the-sanjeevani-herb-he-would-lift-the-mountain-gonda-news-c-100-1-gon1041-145416-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: संजीवनी बूटी न पहचान पाए तो उठा लाए पर्वत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: संजीवनी बूटी न पहचान पाए तो उठा लाए पर्वत
Sun, 12 Oct 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
कटरा शिवदयालगंज में रामलीला का मंचन करते कलाकार। स्रोत: सोशल मीडिया
नवाबगंज। कटरा शिवदयालगंज में चल रहे रामलीला महोत्सव में शनिवार शाम अंगद-रावण संवाद और लक्ष्मण शक्ति की लीला का मंचन किया गया। भारत माता की भव्य झांकी के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह, ग्राम प्रधान राघवेंद्र प्रताप सिंह, रिशु श्रीवास्तव, ऋषभ सिंह व रवि सिंह ने मां भारती के स्वरूप का पूजन-आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंचन में दिखाया गया कि अंगद के रावण के दरबार में पहुंचते ही दोनों के बीच तीव्र वाकयुद्ध होता है। रावण की शक्ति की परीक्षा लेने के लिए अंगद भरी सभा में अपना पैर जमा देते हैं, जिसे न तो रावण के सैनिक और न ही मेघनाद हिला पाते हैं। इस दृश्य ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
इसके बाद लक्ष्मण शक्ति की लीला का मंचन हुआ, जिसमें रावण अपने पुत्र को युद्धभूमि में भेजता है। मेघनाद ब्रह्मास्त्र चलाकर लक्ष्मण जी को मूर्छित कर देते हैं। विभीषण के सुझाव पर हनुमान जी लंका से सुषेण वैद्य को लेकर आते हैं। वैद्य के निर्देशानुसार हनुमान जी संजीवनी बूटी लेने के लिए द्रोणागिरि जाते हैं। बूटी नहीं पहचान पाने पर वह पर्वत को ही उठा लाते हैं। रास्ते में कालनेमि वध और भरत से भेंट जैसे प्रसंगों का भी जीवंत अभिनय किया गया।
विज्ञापन
अंगद-रावण संवाद ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
रुपईडीह। आदर्श रामलीला समिति कमरावां के संयोजन में चल रहे रामलीला महोत्सव में शनिवार को लंका दहन और अंगद-रावण संवाद का मनोहारी मंचन किया गया। कलाकारों की अद्भुत अभिनय प्रतिभा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सोने की लंका में आग लगते ही पूरा पंडाल श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कटरा बाजार से भाजपा विधायक बावन सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और मंचन देख आनंदित हुए। इस अवसर शिवशरण द्विवेदी, देवानंद शुक्ल, प्रदीप दूबे, श्रवण शुक्ल, बद्रीनाथ, श्याम मनोहर, ओमप्रकाश, आशुतोष आदि उपस्थित रहे। संयोजक राम शरण द्विवेदी ने बताया कि सोमवार को रावण वध एवं राम राज्याभिषेक का मंचन किया जाएगा। (संवाद)