फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   If general bogies were attached after the engine, it would cause great devastation

Gonda News: इंजन के बाद लगतीं जनरल बोगियां तो मचती बड़ी तबाही

Sat, 20 Jul 2024 03:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 20 Jul 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
If general bogies were attached after the engine, it would cause great devastation
-एसी बोगियों के होने से अधिक नहीं हुई जनहानि, कम थी रेल मुसाफिरों की संख्या
विज्ञापन

-दूरगामी ट्रेनों के जनरल कोच में 200 से लेकर 300 तक रहती है यात्रियों की भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। बोगियों की सेटिंग ने चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस हादसे में बड़ी जनहानि से बचा लिया। असल में इंजन के बाद वातानुकूलित बोगी ही लगी थी, जिससे हादसे का दायरा सीमित ही रहा। अक्सर इंजन के बाद सामान्य बोगी लगती हैं। ऐसे में बड़ी जनहानि की आशंका होती।
रेल अधिकारियों के अनुसार एसी की बोगी अन्य से सुरक्षित होती हैं, उनमें यात्री भी सीमित रहते हैं। इसके अलावा सामान्य बोगी होने पर 200 से लेकर 300 तक सवार हो जाते हैं। इंजन के बाद सामान्य बोगी लगी होने पर बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। हादसे से भले ही रेलवे कई सवालों से घिरा हो, लेकिन हादसे में जनहानि चार ही होने से ज्यादा दबाव नहीं रहा।
विज्ञापन


आयुक्त व डीएम ने ट्रेन में यात्रियों का जाना हाल
गोंडा। आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील व जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने विशेष ट्रेन से भेजते समय यात्रियों से बातचीत की। डीएम के अनुसार राहत और बचाव कार्यों को सफल बनाने में ग्रामीणों की भूमिका अहम रही। हादसे की सूचना के 14 मिनट में एंबुलेंस मौके पर पहुंची और डीएम ने भी मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य का मोर्चा संभाले रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article