फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   If Congress comes to power then emergency will be imposed again: Dara Singh

सत्ता में आई कांग्रेस तो फिर लगेगा आपातकाल : दारा सिंह

Thu, 26 Jun 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 26 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
If Congress comes to power then emergency will be imposed again: Dara Singh
गोंडा। आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की ओर से बुधवार को काला दिवस मनाया गया। प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान की मौजूदगी में विविध कार्यक्रम आयोजित कर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के बाद प्रभारी मंत्री दारा सिंह ने सर्किट हाउस में बातचीत करते हुए तत्कालीन कांग्रेस सरकार को आपातकाल का जिम्मेदार बताया। चेताया कि यदि कांग्रेस फिर सत्ता में आई तो आपातकाल लगाएगी।
विज्ञापन

कहा कि आपातकाल के दौरान प्रेस व आम लोगों के अभिव्यक्ति की आजादी छीन ली गई थी। 50 वर्ष बीतने के बाद आज भी कांग्रेस ने आपातकाल को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी। यदि दुर्भाग्य से कांग्रेस सत्ता में आई तो एक बार फिर आपातकाल लगेगा। इटावा में कथावाचक के साथ हुई मारपीट की घटना पर मंत्री ने कहा कि सरकार जाति धर्म या मजहब के हिसाब से नहीं चलती। अपराध करने वाले किसी भी जाति धर्म के हों, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

टाउन हॉल लगाई गई प्रदर्शनी
आपातकाल को लेकर टाउनहॉल में गोष्ठी व प्रदर्शनी का उद्धाटन प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने किया। जिसमें भाजपाईयों को आपातकाल के दौरान विभिन्न प्रकार की घटनाओं के चित्र को दिखाया गया। लोकतंत्र सेनानी जनार्दन तिवारी व हरिश्याम पांडेय सहित अन्य लोगों को फूल मालाओं व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी पार्क में पौधरोपण किया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय मंत्री विनोद कुमार, मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री, पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, महामंत्री जसवंत लाल सोनकर, राकेश तिवारी, महेश नारायण तिवारी, केके श्रीवास्तव, आशीष त्रिपाठी, संदीप पांडेय, राजेशराय चंदानी, नीरज मौर्य आदि मौजूद रहे।

छात्रों को दी गई आपातकाल की जानकारी
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आपातकाल दिवस पर आयोजित गोष्ठी में लोकतंत्र की रक्षा और लोकतंत्र के सेनानियों का जिक्र किया गया। कार्यक्रम में ट्रेनीज के माध्यम से वाद विवाद प्रतियोगिता कराई गई। संचालन फोरमैन विजय बरवार ने किया। कार्यक्रम में सीनियर फोरमैन सत्येंद्र कुमार, शिवाकांत तिवारी अभिजीत सर, उत्तम वर्मा, कृष्ण कुमार,अशोक तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed