{"_id":"6779746f1a1d44f35e098750","slug":"if-complaint-of-encroachment-on-land-comes-even-after-settlement-file-fir-gonda-news-c-100-1-slko1029-130263-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: निस्तारण के बाद भी जमीन पर कब्जे की शिकायत आए तो दर्ज करें एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: निस्तारण के बाद भी जमीन पर कब्जे की शिकायत आए तो दर्ज करें एफआईआर
Sat, 04 Jan 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
सदर तहसील में जनसमस्याएं सुनते विधायक प्रतीक भूषण सिंह, डीएम नेहा शर्मा व अन्य। स्रोत: सूचना वि
गोंडा। सदर तहसील में शनिवार को आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद से जुड़े मामले सबसे अधिक आए। दो महिलाओं ने जमीन पर कब्जे की शिकायत की। डीएम नेहा शर्मा ने एसडीएम को निर्देश दिया कि टीम गठित कर जमीन को कब्जा मुक्त कराएं। डीआईजी अमित पाठक ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि भूमि विवाद का एक बार निस्तारण होने के बाद दोबारा जो भी दिक्कत करे उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई की जाए।
सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में गीता देवी निवासी मधईपुर ने बताया कि उनकी जमीन पर विपक्षी ने जबरन कब्जा कर लिया गया है। बात करने पर मारपीट पर अमादा हो जाता है। कृपाला निवासी तेलिया कोट माफियनपुरवा ने भी जमीन पर कब्जे की शिकायत की। डीएम ने एसडीएम सदर को निर्देश दिया कि संयुक्त टीम भेजकर अवैध कब्जे को मुक्त कराया जाए। अयोध्या प्रसाद निवासी पेड़ारन थाना मोतीगंज में बताया कि पत्थर नसब का आदेश हो गया है, राजस्व निरीक्षक ने कार्रवाई पूरी नहीं की। डीएम ने तत्काल पत्थर नसब कराने का निर्देश दिया।
सदर विधायक प्रतीक सिंह व एसपी विनीत जायसवाल ने भी शिकायतें सुनीं। इस दौरान 141 प्रार्थनापत्र आए। इनमें से 15 का मौके पर ही निस्तारण हुआ। डीएम ने सभी मामलों का समयबद्ध निस्तारण का निर्देश दिया, कहा कि कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई जाए।
विज्ञापन
करनैलगंज में अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने शिकायतें सुनीं। उप जिलाधिकारी भारत भार्गव, तहसीलदार मनीष कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ ने भी सुनवाई की। 94 शिकायतें आईं। नौ का मौके पर ही निस्तारण किया गया। मनकापुर में मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश ने शिकायतें सुनीं। 125 शिकायतें आईं, इनमें से पांच का मौके पर ही निस्तारण हुआ।
पेंशन भी बंद हो गई, जमीन भी कब्जा कर लिया
तरबगंज में समाधान दिवस में सीडीओ अंकिता जैन ने सुनवाई की। यहां 79 शिकायतें आईं। दो का मौके पर ही निस्तारण हुआ। नवाबगंज के बैजलपुर निवासी सूरज यादव, तरबगंज के सुसेला निवासी फिरोज अली, परास पट्टी पुरवार निवासी नारायण प्रसाद सिंह सहित अन्य ने तालाब, चकमार्ग, खलिहान, घूर गड्ढा के भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। नवाबगंज के दुर्गागंज निवासी लखराजी ने बताया कि पति की मौत के बाद मिल रही विधवा पेंशन को मृतक बताकर कटवा दिया गया। उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया गया है। सीडीओ ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम विशाल कुमार, प्रभारी तहसीलदार रंजन वर्मा, नायब तहसीलदार राम प्रताप पांडेय, चंदन जायसवाल मौजूद रहे।