{"_id":"61df1b6e16e38f1ab272ff7e","slug":"id-card-voter-gonda-news-lko61317845","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक से एक लाख मतदाताओं को मिलेगा वोटर आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक से एक लाख मतदाताओं को मिलेगा वोटर आईडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। विधानसभा चुनाव के लिए पुनरीक्षण अभियान से शामिल नए मतदाताओं को घर बैठे वोटर आइडी मिलेगी। मतदाता पहचान पत्र 20 जनवरी के बाद स्पीड पोस्ट से मतदाताओं के घर पहुंचेगा। जिले के सातों विधानसभाओं में चले पुनरीक्षण अभियान से एक लाख दो हजार 31 नए मतदाताओं का नाम जुड़ा है। पहली बार मतदाताओं को डाक से पहचान पत्र भेजे जाने की तैयारी हुई है। मतदाताओं के पते का सत्यापन हो जाएगा, और मतदाता पहचान पत्र के लिए मतदाताओं को दौड़ नहीं पड़ेगा।
जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में नए मतदाताओं को जोड़कर 24 लाख 45 हजार 713 मतदाता हो गए हैं। चुनाव में अपने वोट की ताकत दिखाएंगे। मतदाताओं को पहचान पत्र दिए जाने के लिए पहले बूथों पर आयोजन होते थे। तहसीलों से भी वितरण होता है। अब सीधे मतदाताओं को घरों पर ही वोटर आईडी दिए जाने की पहल हो रही है। कोरोना संकट में मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र के लिए दौड़ना पड़े। इसके अलावा बीएलओ से उनके वोटर आईडी के बारे में जानकारी मिल सकेगी। चुनाव की तिथियां तय होने के बाद चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिसमें फरवरी से पहले ही सभी मतदाताओं को वोटर आईडी दिया जाना भी जरूरी है। इसके लिए डाक विभाग का सहारा लिया जा रहा है।
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्कूलों में अभियान
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए इंटर कालेजों व डिग्री कालेजों में अभियान चल रहा है। छात्रों के माध्यम से परिजनों को जागरुक किया जा रहा है। जागरूकता के लिए प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हो रहे हैं। डीआईओएस कहते हैं कि छात्रों को परिजनों को जागरूक करने और मतदान कराने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया गया है। 483 इंटर कॉलेजों के करीब एक लाख छात्र परिजनों को मतदान का महत्व बता रहे हैं।
विज्ञापन
विधानसभावार नये मतदाताओं की स्थिति
विधानसभा - नये मतदाता
मेहनौन- 13139
गोंडा - 12263
कटरा बाजार- 18574
करनैलगंज- 15685
तरबगंज- 19581
मनकापुर- 13865
गौरा- 9684
कुल- 102731