{"_id":"69e12551b523a2cb32045e75","slug":"i-am-afraid-of-the-spark-of-the-stove-sir-please-give-me-gas-gonda-news-c-100-1-gon1041-156375-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: चूल्हे की चिंगारी से डर लगता है, साहब मुझे गैस दे दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: चूल्हे की चिंगारी से डर लगता है, साहब मुझे गैस दे दो
Thu, 16 Apr 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
बेलसर। देवरदा निवासी दृष्टिबाधित सोनी ने चूल्हे की चिंगारी से डर का हवाला देते हुए गैस कनेक्शन की मांग की है। बृहस्पतिवार को गैस एजेंसी पहुंची सोनी ने भावुक होकर अपना दर्द बयां किया।
उन्होंने बताया कि वह देख नहीं सकती हैं। ठंड के दिनों में जैसे-तैसे लकड़ी के चूल्हे पर खाना बना लिया, लेकिन अब गर्मी की लू और चूल्हे से उठने वाली चिंगारी से डर लगता है। उन्हें चिंता है कि कहीं झोपड़ी में आग न लग जाए। सोनी की शादी को अभी छह माह ही हुए हैं।
दृष्टिबाधित होने के बाद भी वह घर की जिम्मेदारी निभाने का प्रयास करती हैं, लेकिन संसाधनों के अभाव में जोखिम बढ़ गया है। सोनी के अनुसार उनके पति दिहाड़ी मजदूर हैं। उन्हें खाना बनाने के लिए घर पर रोकने से मजदूरी का नुकसान होता है। ऐसे में वह खुद जोखिम उठाकर चूल्हा जलाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
800 की वेटिंग, चार दिन से नहीं आया लोड
गैस एजेंसी संचालक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले चार दिनों से नया लोड नहीं पहुंचा है। इससे करीब 800 उपभोक्ता प्रतीक्षा सूची में हैं। कामर्शियल सिलिंडर की भी भारी कमी बनी हुई है।
शादियों के कारण बढ़ी मांग, जमाखोरी से संकट
राघवेंद्र ने बताया कि शादियों के सीजन के कारण मांग में भारी उछाल आया है। कुछ लोग अनावश्यक रूप से सिलिंडर जमा कर रहे हैं, जिससे जरूरतमंदों को परेशानी हो रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से धैर्य रखने की अपील की है।