फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Husband alive, taking wives widow pension

पति जिंदा, पत्नियां ले रहीं विधवा पेंशन

Sun, 31 Jul 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sun, 31 Jul 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Husband alive, taking wives widow pension
पेंशन योजना - फोटो : अमर उजाला
तरबगंज की ग्राम पंचायत गड़ौली गांव निवासी तीन महिलाएं फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे विधवा पेंशन का लाभ ले रही हैं। गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने जब इस संबंध में जनसूचना अधिकार अधिनियम के जरिये सूचना मांगी तोे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद उसने जिलाधिकारी से इस फर्जीवाड़े की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


जिले में पेंशन को लेकर हो रहा फर्जीवाड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन अपात्रों को पेंशन का मामला अखबारों की सुर्खियां बनता है, लेकिन इसके बावजूद इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी नहीं चेत रहे हैं। ताजा मामला तरबगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत गड़ौली में सामने आया है।
विज्ञापन


इस गांव में नियमों को ताक पर रखकर फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे अधिकारियों ने दो ऐसी महिलाओं को विधवा पेंशन का लाभ दे दिया, जिनके पति मौजूदा समय में भी जिंदा हैं। इसी गांव के रहने वाले रामओंकार तिवारी के पेंशन को लेकर मांगी गई जनसूचना में इस मामले का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामओंकार तिवारी ने बताया कि उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी से जनसूचना अधिकार अधिनियम के तहत ग्राम पंचायत गड़ौली में विधवा पेंशन का लाभ पाने वाली महिलाओं की जानकारी मांगी थी। इस सूचना में जो जानकारी मिली, उसके मुताबिक गांव के रहने वाले रामहेत की पत्नी देवमती को विधवा पेंशन मिल रही है, जबकि रामहेत अभी जिंदा हैं। इसी प्रकार गांव के शोभराम भी जिंदा हैं और उनकी पत्नी जनकदुलारी को वर्ष 2006-07 से विधवा पेंशन दी जा रही है।


इसके अलावा गांव के कैलाशचंद्र की मृत्यु करीब चार माह पहले हुई है, लेकिन इनकी पत्नी शांती देवी को वर्ष 2008-09 से ही विधवा पेंशन का लाभ मिल रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव की मिलीभगत से इन लाभार्थियों के फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कराकर इन्हें पेंशन का लाभ दिलाया जा रहा है। रामओंकार ने डीएम को शिकायती पत्र देकर इस मामले के दोषियों के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed