फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   HT line hit by container, driver killed

एचटी लाइन की चपेट में आया कंटेनर, चालक की मौत

Sun, 27 Nov 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sun, 27 Nov 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
HT line hit by container, driver killed
इटियाथोक में लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
छोटी गाड़ियों से लदा एक कंटेनर शनिवार देर रात बलरामपुर रोड पर एचटी लाइन की चपेट में आ गया। बिजली की चपेट में आते ही कंटेनर के चारो टायर धू-धू कर जल उठे। वहीं, कंटेनर से कूदकर भागने के चक्कर में ड्राइवर भी बिजली की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि हादसे में कंटेनर का क्लीनर बाल-बाल बच गया। देर रात हुए हादसे के बाद करीब 12 घंटे तक बलरामपुर रोड का यातायात बाधित रहा, जो शनिवार को दोपहर बहाल हो पाया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि शनिवार को गोरखपुर से चौपहिया वाहनों को लादकर एक कंटेनर गोंडा, बलरामपुर से बहराइच होते हुए उत्तराखंड जाने के लिए निकला था। शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे जैसे ही यह कंटेनर बलरामपुर रोड पर इटियाथोक कस्बे से दो किलोमीटर पहले मदरसा गुलशने बरकत के पास पहुंचा, तभी पेट्रोल पंप को जाने वाली 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन कंटेनर से छू गई। जिससे कंटेनर में बिजली का करंट उतर आया और उसके चारो टायर धू-धू कर जल उठे।
विज्ञापन


इसी बीच ड्राइवर मोहम्मद आसिफ ने कंटेनर से कूदकर भागने का प्रयास किया, लेकिन केबिन का दरवाजा खोलते ही वह बिजली की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि हादसे में कंटेनर का क्लीनर मोहम्मद शमी बाल-बाल बच गुया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि मरने वाला कंटेनर का ड्राइवर और हादसे में बाल-बाल बचा क्लीनर हजारीबाग झारखंड के रहने वाले है। हादसे के बाद करीब 12 घंटे तक बलरामपुर रोड का यातायात बाधित रहा। जिसे शनिवार की दोपहर दो बजे जैसे-जैसे पुलिस ने कंटेनर को एक किनारे करवाकर बहाल कराया। 


उत्तराखंड जाने के लिए शनिवार को गोरखपुर से निकला चौपहिया वाहन लदा कंटेनर गोंडा-बहराइच के रास्ते भी उत्तराखंड जा सकता था। लेकिन बहराइच के रास्ते पर पड़ने वाली रेल क्रॉसिंग का स्लोप इतना ऊंचा है, कि वहां पहुंचते ही चौपहिया वाहनों से लदे कंटेनर का बीच का हिस्सा रेल की पटरी पर ही रख जाता है। जिससे कंटेनर चालकों की मजबूरी होती है कि वह बहराइच जाने के लिए पहले बलरामपुर जाएं, फिर वहां से बहराइच। जैसा कि शनिवार की देर रात हादसे का शिकार हुए ट्रक चालक ने भी किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed