Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   hospital,inspection,gonda

ऑपरेशन के नाम पर चार हजार वसूले, पांच सौ की दवा मंगाई

Sat, 19 Nov 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
hospital,inspection,gonda
गोंडा के महिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान सुधार के निर्देश देते अपर निदेशक डॉ.अनिल मिश्र। -संव - फोटो : GONDA
गोंडा। जिला अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार का वायरल वीडियो को देखकर सीएम ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को जांच के आदेश दिए थे। जिस पर शुक्रवार की रात अपर निदेशक व अन्य अधिकारियों ने जिला अस्पताल का संयुक्त निरीक्षण किया तो सरकारी दावों की पोल खुली है।
विज्ञापन

अस्पताल के मरीजों ने ऑपरेशन से लेकर दवाओं तक वसूली का आरोप लगाया। वार्ड में फैली गंदगी, शौचालय में भरा गंदा पानी व फर्श पर पड़ा कूड़ा देखकर फटकार लगाई। शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अनिल मिश्र, प्रमुख अधीक्षक डॉ. इंदुबाला व वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. पीएन सिंह जिला महिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं का वीडियो मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ तक पहुंच गया। जिस पर प्रमुख सचिव ने फोन कर तुरंत निरीक्षण करके रिपोर्ट भेजने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने भर्ती मरीजों से बात की, तीमारदारों ने ऑपरेशन के नाम पर वसूली करने व बाहर से दवाई मंगाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों का छलका दर्द, निजी अस्पतालों की तरह हुई वसूली
उमरीबेगमगंज निवासी प्रसूता तनू के तीमारदार ने बताया कि 17 नवंबर को सिजेरियन प्रसव कराया गया। ऑपरेशन थियेटर में जाने के पहले चार हजार रुपये की वसूली की। बताया कि किसी आशा या स्टाफ नर्स के माध्यम से पैसे लिए गए हैं।
बेलसर के मिश्रनपुरवा निवासी वंदना के परिजनों ने भी ऑपरेशन के नाम पर 2,500 रुपये लिए जाने का आरोप लगाया। खोरहंसा के सराय सर्गर निवासी सूफी की सास ने बताया कि ऑपरेशन के नाम पर 1500 रुपये लिए तथा ऑपरेशन के पहले पांच सौ रुपये की दवाएं व इंजेक्शन मंगवाया।
वहीं, अन्य मरीजों ने चद्दर बदलने, इंजेक्शन लगवाने तथा अन्य सेवाओं के बदले पैसे मांगे जाने की बात कही। एडी ने सीएमएस डॉ. सुषमा सिंह से मरीजों के पैसे तत्काल प्रभाव से वापस कराए जाने का निर्देश दिया।
कर्मचारी दस, फिर भी गंदगी का अंबार
एडी ने अस्पताल के द्वितीय तल का निरीक्षण किया, जहां जगह जगह गंदगी फैली थी। वॉशवेसिंग में कूड़ा भरा था। महिला व पुरुष शौचालय चोक मिले। अधिकारियों को बताया गया कि द्वितीय तल पर सफाई के लिए कार्यदायी संस्था अवनि परिधि की ओर से 10 कर्मचारी लगाए गए हैं, लेकिन सफाई करने कोई नहीं आता है। एडी ने संस्था को तत्काल नोटिस देकर जवाब मांगे जाने का निर्देश दिया।
खाली कराया प्राइवेट वार्ड
पिछले तीन सालों से प्राइवेट वार्ड पर एक डॉक्टर का कब्जा है। एडी ने तत्काल प्रभाव से वार्ड को खाली कर मरीजों को भर्ती कराने का निर्देश दिया। एडी ने सख्त निर्देश दिया कि जो भी डॉक्टर प्राइवेट वार्ड का उपयोग करेगा, उसके वेतन से संबधित वार्ड का यूजर चार्ज वसूला जाएगा। इस दौरान पांच डॉक्टरों का हस्ताक्षर नहीं बने होने पर उनकी अनुपस्थित दर्ज की गई।

प्रमुख सचिव को भेजी रिपोर्ट
- जिला महिला अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर प्रमुख सचिव का फोन आया था। करीब तीन घंटें तक निरीक्षण कर जमीनी हकीकत का जायजा लिया गया। मरीजों से वसूली किए जाने, गंदगी मिलने व डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई है। इस मामले पर देररात को प्रमुख सचिव स्वास्थ्य रिपोर्ट भेज दिया गया। - डॉ. अनिल मिश्र, अपर निदेशक स्वास्थ्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed