{"_id":"619d1e1bd08d6e45a014f71e","slug":"hospital-gonda-news-lko6057783194","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज के साथ सिर्फ एक आशा कर्मी को रहने दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23द्दस्रड्डश्च9-गोंडा के महिला अस्पताल में मरीजों के तीमारदारों से जानकारी लेते एडी हेल्थ डॉ. आनन?
- फोटो : GONDA
Link Copied
गोंडा। अपर निदेशक स्वास्थ्य ने मंगलवार को महिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी। महिला अस्पताल में कहीं भी सीएमएस का मोबाइल नंबर न लिखे होने व आशाओं का बेवजह घूमते मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
मंगलवार को अपर निदेशक डॉ. आनंद ओझा ने मंगलवार को महिला अस्पताल के स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होेंने महिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. सुषमा सिंह का मोबाइल नंबर कहीं लिखा नहीं मिला। अपर निदेशक ने महिला अस्पताल के दोनों परिसर में सीएमएस समेत सभी ड्यूटी डॉक्टरों के मोबाइल नंबर लिखवाने के निर्देश दिये। वहीं महिला अस्पताल परिसर में कुछ आशाओं का बेवजह घूमते देखने पर सिर्फ मरीज के साथ एक आशा कर्मचारी को आने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
एडी ने अस्पताल प्रशासन के साथ अस्पताल के इमरजेंसी सेवाओं सहित दूसरी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। एडी ने इमरजेंसी रजिस्टर चेक किया। दवाइयों और उपकरणों के रखरखाव को चेक किया। ऑक्सीजन सिलेंडर सहित दूसरे उपकरणों की जानकारी मांगी। अस्पताल के स्टोर का निरीक्षण किया। स्टॉक रजिस्टर को चेक किया। प्रसूता वार्ड में भर्ती मरीजों का हाल जाना। अस्पताल प्रशासन बैक फुट पर नजर आया। एडी ने सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश सीएमएस डॉ. सुषमा सिंह को दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों के इलाज और देखभाल में कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।