फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Honoring the courage of meritorious students, praising their success

Gonda News: मेधावियाें के हौसले का सम्मान, कामयाबी का गुणगान

Fri, 23 May 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 23 May 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Honoring the courage of meritorious students, praising their success
गोंडा के एससीपीएम नर्सिंग कॉलेज में अमर उजाला के भविष्य ज्योति कार्यक्रम सम्मानित किए गए विद्या
गोंडा। बुलंद हौसले संग कामयाबी से लबरेज, सुनहरे भविष्य को लेकर चमकते चेहरे, सम्मान से गदगद मेधावी... शुक्रवार को अमर उजाला के भविष्य ज्योति कार्यक्रम में सफलता का संगम दिखा। हारीपुर स्थित एससीपीएम कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज के भगवान धनवंतरि सभागार में अमर उजाला ने भविष्य ज्योति कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें सीबीएसई व यूपी बोर्ड के मेधावियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ देवीपाटन मंडल के सहायक बेसिक शिक्षा निदेशक रामसागर पति त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र, एससीपीएम कॉलेज की अध्यक्ष अलका पांडेय, निदेशक अजिताभ दूबे, धीरज दूबे, फातिमा स्कूल के राजेश टंडन व प्रत्यूष राज ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत व सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील, सीडीओ अंकिता जैन, एसपी विनीत जायसवाल, अपर जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दानिश हसनैन, एससीपीएम कॉलेज के चेयरमैन डॉ. ओएन पांडेय व सेंट जेवियर्स कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. पायल दूबे ने सीबीएसई की इंटरमीडिएट टाॅपर आराध्या सिंह, मुस्कान दूबे व अंशिका, सीबीएसई हाईस्कूल के टाॅपर प्रभव अरोरा, पावनी मिश्रा व सिद्धी अग्रवाल को प्रमाणपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के टाॅपर अनिमेष सिंह, कोमल जायसवाल व शनि दूबे तथा इंटरमीडिएट के टॉपर अभिजीत मौर्य, तमन्ना वारसी व कृपाशंकर पांडेय को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सेंट जेवियर्स हायर सेकंडरी स्कूल, रघुकुल विद्यापीठ, पीएस मेमोरियल करनैलगंज, चित्रगुप्त इंका करनैलगंज, सनबीम स्कूल, वीएम इंटरनेशनल, एम्स इंटरनेशनल, एम्स इंटर कॉलेज, एसएसके इंटर काॅलेज, नरायणा स्कूल, रोजवुड इंटर कॉलेज, फातिमा स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, सुवंश मिलेनियम स्कूल, कुंज बिहारी इंटर काॅलेज, गीता इंटरनेशनल स्कूल व सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
सीडीओ से किया मार्गदर्शन
सीडीओ अंकिता जैन से आराध्या सिंह ने प्रतियोगी परीक्षा को लेकर सवाल पूछे। सीडीओ ने कहा, खुद पर विश्वास रखें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयास करें। परीक्षा के पाठ्यक्रम को अच्छी तरह से समझें। यह आपको अध्ययन सामग्री का चयन करने और समय का प्रबंधन करने में मदद करेगा। साथ ही एनसीईआरटी की किताबों का अध्ययन करें। कम से कम पांच टाॅपर्स से संवाद करें। उनके सुझाव समझकर तैयारी करें।
एकाग्र होकर तय करें लक्ष्य
मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने मेधावियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को एकाग्र होकर लक्ष्य तय करना चाहिए। लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगानी चाहिए। समय प्रबंधन के साथ ही कड़ी मेहनत व इरादा पक्का रखना चाहिए। सफलता अवश्य मिलेगी।
कॅरिअर पर रखें फोकस

एसपी विनीत जायसवाल ने कहा, कॅरिअर को लेकर विशेष फोकस रखने की आवश्यकता है। जिस क्षेत्र में मन लगे, उसमें कॅरिअर को लेकर तैयारी करें। अभिभावकों को चाहिए कि बच्चों के मन की बात को समझें और उसके अनुरूप उनका मार्गदर्शन करें। ताकि बच्चे सफलता हासिल कर सकें।
स्पष्ट रखें दृष्टिकोण
सीडीओ अंकिता जैन ने कहा, किसी भी कार्य के लिए सबसे अहम चीज है दृष्टिकोण। आपका नजरिया अपने लक्ष्य के प्रति बिल्कुल स्पष्ट होना चाहिए। सफलता की सीढ़ी का यह पहला पड़ाव है। इसके साथ ही लक्ष्य हासिल करने के लिए समय प्रबंधन के साथ ही अनुशासन का विशेष ध्यान रखें।
सफलता के लिए अपनाएं पंचसूत्र
अपर जिला जज दानिश हसनैन ने कहा, सफलता हासिल करने के लिए पंचसूत्र अपनाएं। अनुशासन, समय प्रबंधन, कड़ी मेहनत, पक्का इरादा व लक्ष्य के प्रति समर्पण को अपनाकर हम बड़ी से बड़ी चुनौती को आसानी से हल कर सकते हैं।
कड़ी मेहनत ही तय करती है सफलता
देवीपाटन मंडल के एडी बेसिक रामसागर पति त्रिपाठी ने कहा, विद्यार्थियों को यह बात समझनी चाहिए कि कड़ी मेहनत ही सफलता तय करती है। इसलिए लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करें। टारगेट को हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगा दें।
हर विषय पर करें फोकस
डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने कहा, विद्यार्थियों को चाहिए कि हर विषय पर फोकस करें। समय सारिणी बनाकर पढ़ाई करें। सफलता हासिल करने के लिए रणनीति बनाएं। इसके आधार पर प्रयास करें।
अभिभावकों को समझनी होगी जिम्मेदारी

एससीपीएम कॉलेज के चेयरमैन डॉ. ओएन पांडेय ने कहा, विद्यार्थियों का कॅरिअर बेहतर बनाने की जिम्मेदारी अभिभावकों की है। इसके लिए सभी को यह समझना होगा कि उनकी भूमिका क्या है। इसके आधार पर बच्चों को कॅरिअर चुनने में मदद करनी चाहिए।

सफलता के लिए रहें अनुशासित
एससीपीएम कॉलेज की अध्यक्ष अलका पांडेय ने कहा, सफलता के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता है। इसके लिए परिश्रम ही एक ऐसा माध्यम है, जो सफलता का पड़ाव तय करता है। इसके लिए अनुशासित रहने की आवश्यकता है।
कॅरिअर को लेकर रहें गंभीर
इक्वैसन क्लासेज के अनुज गोयल ने कहा, आज का दौर बदल रहा है। तकनीक का युग है। इसमें हमें कॅरिअर को लेकर सजग रहना होगा। पहले यह देखना चाहिए कि हमारी रूचि किस क्षेत्र में है, उसमें क्या विकल्प हैं। इसके आधार पर ही तैयारी करें। अगर इसमें कोई बदलाव करना है तो पहले यह जरूर तय करें कि उसमें स्कोप क्या है। इससे सफलता जरूर मिलेगी।

इनका रहा सहयोग

कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी इक्वैसन क्लासेज, सह सहयोगी सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल पंतनगर, रघुकुल विद्यापीठ, बीएम इंटरनेशनल स्कूल राजपुर गोंडा, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज करनैलगंज, पीएस मेमोरियल स्कूल करनैलगंज, सनबीम स्कूल गोंडा, एम्स इंटरनेशनल स्कूल, डॉ. शुक्ला डेंटल क्लीनिक गोंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed