फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Honorarium not received since 18 months

18 माह से नहीं मिला मानदेय

Sun, 25 Aug 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Honorarium not received since 18 months
खरगूपुर (गोंडा)। ग्राम रोजगार सेवकों का 18 माह से बाकी मानदेय जन्माष्टमी के अवसर पर लगभग 20 कर्मचारियों को केवल 35 रुपये से लेकर 805 रुपये तक ही मानदेय दिया गया। जबकि शासन ने 2016 में 6000 प्रतिमाह मानदेय देने का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन

शासनादेश का उल्लंघन करते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों ने शासनादेश को ठेंगा दिखा दिया। मामला विकासखंड रुपईडीह का है। यहां 89 ग्राम पंचायतों में से केवल 79 में ही ग्राम रोजगार सेवक मनरेगा के अंतर्गत कार्यरत हैं। आदर्श ग्राम रोजगार सेवक संघ के उपाध्यक्ष विश्वनाथ शुक्ल ने अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुये बताया कि ग्राम रोजगार सेवकों को 18 माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया। जबकि शासनादेश का संज्ञान लेते हुए एक नवम्बर 2016 को 3630 रुपये प्रतिमाह मानदेय को पुनरीक्षित करते हुए विशेष सचिव हीरालाल व उपसचिव उमाकांत पाठक ने आदेश दिया था कि ग्राम रोजगार सेवकों को प्रतिमाह 6000 रुपये प्रतिमाह दिया जाये। इसमें कहीं भी कंटीजेंसी की बात नहीं कही गयी है।
विज्ञापन

जन्माष्टमी के मौके पर रुपईडीह के ग्राम पंचायत वीरपुर भोज के रोजगार सेवक चित्रा देवी को 18 माह का 35, कुरसहा के प्रमुख को 70 रुपए, सहजनवां के शैलेंद्र सिंह को 105 रुपये, सेवरहा के रक्षाराम को 140, पिरवर तारा के राजेश्वर प्रसाद को 175, हिन्दू नगर बांकी के ललिता देवी को 315 रुपये सहित लगभग 20 लोगों को अधिकतम 805 रुपये ही मानदेय दिया गया। आदर्श ग्राम रोजगार संघ के अनिल मिश्र, दीपक पाण्डेय, विश्राम गोस्वामी, जीतेंद्र राय, वृजेश ओझा, वैजनाथ, रेनू यादव, प्रेम प्रकाश गुप्ता, सुरेंद्र कुमार मिश्र सहित दर्जनों ग्राम रोजगार सेवकों ने मनमानी पूर्ण रवैये को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed