फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Homes will be given to homeless victims in floods: Yogi

बाढ़ में बेघर हुए पीड़ियों को दिए जाएंगे आवास: योगी

Fri, 03 Sep 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Homes will be given to homeless victims in floods: Yogi
गोंडा में बरौली के बाबा मेठिया में बरौली बाढ़ केन्द्र पर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटते सी? - फोटो : GONDA
गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नदी की धारा में मकान बह जाने से बेघर हुए परिवारों को मुख्यमंत्री आवास दिया जाएगा। विगत वर्ष की तुलना में बारिश अधिक होने के बाद भी समय से किए गए प्रयास के कारण बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रफल कम हुआ हैं। ड्रेजिंग के बाद नदी को चैलनालाइज करने के बाद अच्छा परिणाम आया हैं।
विज्ञापन

बेलसर ब्लॉक के बाबामठ बरौली में शुक्रवार को करीब साढ़े तीन बजे सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे। इसके पूर्व सीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या, बस्ती, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर में ड्रेजिंग के माध्यम से चैनालाइज करके बाढ़ बचाव के लिए आवश्यक उपाय बाढ़ आने के पहले किये गए। कटान अवरोधक कार्य समय से पहले पूरा करने से काफी राहत मिली हैं।
विज्ञापन

विगत वर्षों की तुलना में अधिक वर्षा होने के बाद भी जिले के 10 राजस्व ग्राम बाढ़ से प्रभावित हैं। स्थानीय सांसद व विधायक के निर्देशन में जिला प्रशासन लगातार राहत व बचाव कार्य कर रहा हैं। प्रत्येक बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए पर्याप्त मात्रा में राहत सामग्री दी जा रही हैं। प्रत्येक जिले में एनडीआरएफ़, एसडीआरएफ व पीएसी की टीम के साथ नौका व स्टीमर की व्यवस्था की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में एंटी स्नैक व एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध कराई गई हैं। सरकार ने बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन को निर्देशित किया हैं कि फसल के नुकसान का सर्वे करें, जिससे समय से पीड़ित किसान को मुआवजा दिया जा सके।
बाढ़ का पानी कम होते ही संक्रामक बीमारियां फैलने की संभावना हैं। स्थानीय स्तर पर बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग समेत दर्जनों विभाग लगाए गए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसी व्यक्ति के डूबने से मौत होने पर व हिंसक जानवर के काटने से भी मौत होने पर चार लाख की सहायता दी जाएगी।
बाढ़ से मकान क्षतिग्रस्त होने के बाद आंशिक सहायता दी जाएगी। नदी की धारा में मकान बह जाने पर मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभ दिया जाएगा। गोंडा में बचाव राहत कार्य संतोषजनक हैं। बीमारियों से बचाव के लिए अभियान चलाकर जनप्रतिनिधि सहयोग करें। इस दौरान कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह, विधायक प्रेम नरायन पांडेय, प्रभात वर्मा व प्रतीक भूषण, हिंदू युवा वाहिनी के अशोक सिंह व शारदाकांत पाण्डेय मौजूद रहे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बेलसर ब्लॉक के बरौली में आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री दी। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को हाल पूछा। सीएम योगी ने बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव मदद के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया। इस दौरान कमिश्नर एसवीएस रंगाराव, डीएम मार्कंडेय शाही, सीडीओ शशांक त्रिपाठी, एसपी संतोष मिश्र तहसीलदार पैगाम हैदर, एसओ करूणाकर पांडेय मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed