फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Home guard murdered, police arrived after two hours

होमगार्ड की हत्या, दो घंटे बाद पहुंची पुलिस

Sun, 07 Aug 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Home guard murdered, police arrived after two hours
गोंडा। भूमि विवाद में चचेरे बहनोई व अन्य ने होमगार्ड जवान की धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी। जबकि उसका बेटा, होमगार्ड भाई व भाई की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। होमगार्ड के एक जवान की हत्या और दूसरे जवान के हमले में घायल होने की सनसनीखेज वारदात की सूचना पर भी पुलिस करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। एएसपी शिवराज ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को निर्देशित किया है। एसओजी को भी मदद में लगाया गया है। मारे गए होमगार्ड की पत्नी की तहरीर पर देहात कोतवाली पुलिस ने सात के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के ठड़क्की पट्टी गांव के मजरे ठाकुरदीन पुरवा निवासी अरुण प्रसाद मिश्र (54) और उनका भाई दिवाकर प्रसाद मिश्र (52) होमगार्ड हैं। रविवार सुबह अरुण ड्यूटी से लौटे तो उनके पुत्र हिमांशु (13) ने बताया कि गांव के नकछेद, राम प्रताप, मुकेश आदि ने खेत की मेड़ पर लगे पिलर उखाड़ दिए हैं। इस पर अरुण तुरंत खेत की ओर निकल पड़े। तभी अरुण के भाई दिवाकर भी ड्यूटी से आ गए और वह भी खेत की मेड़ देखने चल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण की बहन कमलेश कुमारी के मुताबिक खेत में पहले से ही घात लगाए बैठे नकछेद, राम प्रताप, मुकेश सहित अन्य लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे अरुण, दिवाकर, हिमांशु और दिवाकर की पत्नी मनोजा (45) गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान अरुण की मौत हो गई।
होमगार्ड के एक जवान की हत्या व दूसरे जवान के हमले में घायल होने की सूचना के बाद भी थाने से महज आठ किलोमीटर दूर घटनास्थल तक पहुंचने में पुलिस को दो घंटे लग गए। इससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों का कहना था कि होमगार्ड भी पुलिस के अंग माने जाते हैं। ऐसे में होमगार्डों के साथ वारदात होने पर भी इस तरह की लापरवाही बरतना बेहद अफसोस की बात है।
हालांकि देहात कोतवाली की पुलिस के पहुंचने के कुछ देर बाद ही एएसपी शिवराज व एसओजी भी पहुंच गई। देहात कोतवाली के इंस्पेक्टर केके त्रिपाठी का कहना है कि देर से पहुंचने का आरोप निराधार है। वारदात की सूचना मिलते ही वह मौके पर रवाना हो गए थे।
इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में अरुण की पत्नी सोना की तहरीर पर आरोपी ठाकुर प्रसाद, नकछेद, राम प्रताप, भोले, मुकेश, निखिल व अखिल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी नकछेद को अरुण का चचेरा बहनोई बताया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

कमलेश कुमारी ने बताया कि उनके भाई अरुण की ड्यूटी इस समय फायर स्टेशन पर थी। जबकि दूसरे भाई दिवाकर की ड्यूटी डीएम आवास पर थी। दोनों भाई नाइट ड्यूटी करके सुबह घर लौटे ही थे कि विपक्षियों ने वारदात अंजाम दे दी। अरुण की हत्या से उनकी पत्नी सोना का रो-रोकर बुरा हाल है। अरुण के एक बेटा हिमांशु व बेटी निराली (14) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed