फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   holy river

मौनी अमावस्या पर श्रद्घालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Tue, 01 Feb 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
holy river
फोटो-34 गोंडा के करनैलगंज के सरयू नदी घाट पर स्थान करते लोग। संवाद - फोटो : GONDA
करनैलगंज (गोंडा)। सरयू नदी में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर पूजन अर्चन किया। मौनी अमावस्या पर करनैलगंज के कटरा घाट स्थित सरयू तट पर मंगलवार की सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा होने लगी। भीषण ठंड के बावजूद देखते ही देखते सरयू नदी में महिला, पुरुष व बच्चे आस्था की डुबकी लगाने लगे। सैकड़ों लोग बारी-बारी से मंदिर में जलाभिषेक करके पूजन अर्चन करते देखे गए।
विज्ञापन

घाट के आसपास बाजार व दूरदराज से आए दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजा रखी थीं। जहां महिलाओं ने मिठाई, गृहस्थी व सौंदर्य सामग्री की खरीदारी की। वहीं कटरा शहबाजपुर घाट, सकरौरा घाट, कचनापुर घाट, यमदुतिया घाट, जंबूघाट भौरीगंज घाट व पसका घाट पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजन अर्चन किया। माघ महीने की अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। यह योग पर आधारित महाव्रत है। मान्यताओं के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन पवित्र संगम में देवताओं का वास होता है। इस दिन नदी में स्नान करने का विशेष महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed