{"_id":"7d95771d29add58279e964803ef6fd82","slug":"hinyuwa-the-siege-of-the-tehsil-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंयुवा ने तहसील का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंयुवा ने तहसील का किया घेराव
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
जिले के सभी गांवों में शौचालय निर्माण की राशि न मिलने से नाराज हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सदर तहसील को घेराव किया। इस पर जनसमस्याओं की सुनवाई कर रहे कमिश्नर मुरलीधर दूबे ने तत्काल जिला पंचायत राज अधिकारी को कार्रवाई का निर्देश दिया।
हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष शारदाकांत पांडेय की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ता व ग्रामीण विकास भवन पहुंच गए। ग्रामीणों का आरोप था कि शौचालय निर्माण में मिलने वाली राशि के चेेेक का वितरण प्रधान के जिम्मे कर दिया गया है, जिसका दुरुपयोग किया जा रहा है।
जो लोग शौचालय का निर्माण कराना चाहते हैं, उन्हें लाभ नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों का पता चला कि डीपीआरओ सदर तहसील में हैं तो वे सदर तहसील पहुंचे। यहां जनसमस्याओं की सुनवाई कर रहे देवीपाटन मंडल के आयुक्त मुरलीधर दूबे ने ग्रामीणों की समस्या सुनीं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने डीपीआरओ पर मनमानी करने का आरोप लगाया। इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी को तत्काल मामले का निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि लाभार्थी शौचालय क निर्माण कराना चाह रहा है तो उसे सरकार से मिलने वाली सहायता का चेक खुद दिया जाए।
इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। इस मौके पर बब्बू दूबे, सुनील दूबे, राजन तिवारी, सुनील, मोनू, नीरज, शिवकुमार तिवारी, बड़कनू यादव, बेंचन लाल आदि मौजूद रहे।