फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Hindus do not tolerate harassment

हिंदुओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं

Mon, 31 Aug 2015 12:07 AM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 31 Aug 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
अपने ही देश में हिंदुओं को अल्पसंख्यक बनाने की साजिश की जा रही है। धार्मिक जनगणना में हिंदुओं के सापेक्ष मुसलमानों की आबादी में काफी वृद्धि हुई है। हिंदुओं को भी आबादी बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन


हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता हिंदुओं के उत्पीड़न के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हिंदुओं को भी अब एकजुटता दिखानी होगी।
विज्ञापन


यह बातें शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के पीठाधीश्वर योगी मिथलेश नाथ ने रविवार को स्थानय बाजार के एक मैरेज हाल में हिंदू युवा वाहिनी के गैसड़ी व पचपेड़वा ब्लॉक के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। हिंदू समाज मिलकर हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को मिटा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी हिंदू अपने बच्चों को शिक्षित कर राष्ट्र विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार करें तभी देश की रक्षा हो सकती है। मंडल अध्यक्ष विजय सिंह, जिला संयोजक नवीन विक्रम सिंह व मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए सभी को एकजुट रहने की अपील की।


कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रताप जायसवाल व संचालन हृदयरोशन सिंह ने किया। इस अवसर पर अमित जायसवाल, राजवीर, गणेश मौर्या, रामदेव, दिलीप गुप्ता, लाल जी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed