फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Hindu society should become aware, organized and strong

Gonda News: जागरूक, संगठित और सशक्त बने हिंदू समाज

Sat, 24 Jan 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 24 Jan 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Hindu society should become aware, organized and strong
करनैलगंज रामलीला मैदान में आयोजित हिंदू सम्मेलन को संबो​​धित करते सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अ​धिव
करनैलगंज। नगर के श्रीराम लीला मैदान में शनिवार को हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें धर्म, राष्ट्र व सामाजिक चेतना तथा हिंदू जनजागरण पर गहन विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन

सम्मेलन में मुख्य वक्ता सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अश्वनी उपाध्याय रहे। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को जागरूक, संगठित और सशक्त बनना आज समय की आवश्यकता है। यदि हिंदू समाज नहीं चेता तो गंभीर परिणाम हो सकते हैं। उपाध्याय ने विशेष रूप से युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि धर्म और राष्ट्रहित में उनका सक्रिय योगदान आवश्यक है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि के रूप में अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत महेश योगी और संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख गंगा जी मौजूद रहे। करनैलगंज विधायक अजय सिंह ने अतिथियों को श्रीराम मंदिर का मोमेंटो और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने हिंदू जनमानस को सामाजिक एकता, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन विष्णु प्रताप नारायण और कन्हैया लाल वर्मा ने किया। सम्मेलन में संघ के विभाग प्रचारक प्रवीण, जिला प्रचारक सतीश, चेयरमैन प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल, परसपुर चेयरमैन वासुदेव सिंह, आशीष गिरि, मोहित पांडेय, आशीष वीरेंद्र गोस्वामी, मनमोहन सिंह, अमित सिंघानिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



हिंदुओं ने एकजुटता का लिया संकल्प
तरबगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर शनिवार को तरबगंज में आयोजित हिंदू सम्मेलन में लोगों ने समाज की एकता और अपने अधिकारों की रक्षा के संकल्प का उद्घोष किया। विधायक प्रेमनरायन पांडेय ने अतिथियों को सम्मानित किया। मुख्य वक्ता और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अश्वनी उपाध्याय, श्रीहनुमानगढ़ी अयोध्या धाम के महंत महामंडलेश्वर ब्रह्मर्षि डॉ. स्वामी महेश योगी ने विचार व्यक्त किए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क प्रमुख गंगा सिंह, कटरा कुटी धाम के महंत चिन्मयानंद महाराज, ब्लॉक प्रमुख मनोज पांडेय, जिला पंचायत सदस्य रामधोख मिश्र, विनोद पांडेय, शासकीय अधिवक्ता बसंत शुक्ल, अनुज शुक्ल, डॉ. विजय किशोर मिश्र, राकेश पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed