फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   High tension wire fell down, the farmer's death

टूटकर गिरा हाईटेंशन तार, किसान की मौत

Sat, 03 Sep 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 03 Sep 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
High tension wire fell down, the farmer's death
electricity price increases - फोटो : Demo Pic
सुभागपुर मजरे में शनिवार की सुबह भैंस को चारा डालने गए एक किसान पर बिजली का हाईटेंशन तार टूटकर गिर पड़ा, जिससे किसान के साथ-साथ भैंस की भी उसकी चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर जहां ग्रामीणों में पावर कॉरपोरेशन अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश है तो वहीं निगम के लोग इसे इत्तेफाकिया हुई घटना से जोड़कर देख रहे हैं। 
विज्ञापन

हरिहरपुर गांव के मजरा सुभागपुर में रहने वाला रामभूलन उर्फ भुलई सुबह अपनी भैंस को चारा डालने के  लिए गया था। जब वह भैंस का चारा डाल रहा था, तभी उसके ऊपर से होकर गुजरा हाईटेंशन बिजली का तार (11 हजार वोल्ट) टूटकर गिर पड़ा, जिससे रामभूलन और उसकी भैंस की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन


भुलई के बेटे डब्लू ने बताया कि उसके पिता रोज की तरह नित्यक्रिया के बाद भैंस का चारा खिलाने गए थे। जबकि उनकी मां ने पिताजी को रोका भी कि वह जाकर आराम करें, चारा वह डाल देंगी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जैसे ही वह चारा लेकर भैंस के पास पहुंचे, तभी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उनके ऊपर गिर पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रधान उर्मिला देवी के मुताबिक गांव में बिजली का हाईटेंशन तार गांव के बोचीबीच से होकर गया है। तार व खंभे इतने जर्जर हो गए हैं कि आए दिन तार टूटते रहते हैं। एक साल पहले इसी तरह की घटना में तार टूटकर गिरने से तीन जानवर झुलसकर मर गए थे। लेकिन इसके बाद भी पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी इससे सबक नहीं ले रहे।

शनिवार को हुई घटना के लिए गांव वाले पावर कॉरपोरेशन के लोगों को जिम्मेदार मान रहे हैं, जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। वहीं मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष वृजेयंद्र सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया गया है। ग्रामीणों ने मामले में दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

प्रभारी जेई, नवाबगंज राकेश उपाध्याय ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद उन्होंने कुछ बिजलीकर्मियों को गांव भेजा है। उनसे रिपोर्ट मिलने के बाद इसे उच्चाधिकारियों के जरिए विद्युत सुरक्षा निदेशालय को भेज दिया जाएगा। प्रथम दृष्टया घटना इत्तेफाकिया है। गांव में जर्जर तार-खंभों को बदलने के लिए इसका इस्टीमेट तैयार किया गया है।


एक्सईएन गोंडा तीरथराम श्रीवास्तव ने बताया कि सुुभागपुर में बिजली का तार कैसे टूटा, इसकी पूरी जांच कराई जाएगी और जो भी इसके लिए दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई भी होगी। रही बात पीड़ित परिवार की तो इस मामले में जो भी मदद पावर कॉरपोरेशन से पीड़ित परिवार को देय है, वह उसे दिलाई जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed