{"_id":"682f6474fd50503ef20ba0cb","slug":"high-mast-lights-will-be-installed-at-public-places-of-tarabganj-with-rs-20-lakh-gonda-news-c-100-1-slko1028-138115-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 20 लाख से तरबगंज के सार्वजनिक स्थलों पर लगेंगी हाईमास्ट लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 20 लाख से तरबगंज के सार्वजनिक स्थलों पर लगेंगी हाईमास्ट लाइट
Thu, 22 May 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 22 May 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। विधायक निधि योजना के तहत तरबगंज विधानसभा क्षेत्र के छह सार्वजनिक स्थलों पर उजियारा होगा। ऊंची लाइटें स्थापित की जाएंगी। इसके लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने कवायद शुरू कर दी है।
तरबगंज के ग्राम पंचायत सिंगहा चंदा डीहा में अन्नपूर्णा भवन के सामने 12.5 मीटर ऊंचे पोल पर हाईमास्ट लाइट लगाई जाएगी। विकास खंड वजीरगंज के ग्राम पंचायत अनभुला के गोआश्रय केंद्र, यहीं पर बलवंत सिंह के घर के पास 12.5 मीटर ऊंचे पोल पर हाईमास्ट स्थापित की जाएगी।
तरबगंज के होल्लापुर डीहा, रानीपुर डीहा में सामुदायिक शौचालय के पास लाइट लगाने की योजना है। इसी तरह विकास खंड नवाबगंज के गोकुला के डीहा में सड़क से कुंवर बहादुर सिंह के घर तक रबरमोल्ड इंटरलॉकिंग का निर्माण कराया जाएगा। अधिशासी अभियंता जेबी सिंह का कहना है कि निविदा की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही लाइटें स्थापित की जाएंगी।