फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   High Court seeks reply from DM Balrampur

हाईकोर्ट ने डीएम बलरामपुर से मांगा जवाब

Wed, 03 Feb 2016 11:55 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव के दौरान बीडीसी सदस्यों को आई कार्ड जारी करने का दांव डीएम को उल्टा पड़ गया है। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने बुधवार को इस मुद्दे को संज्ञान में लेते हुए डीएम से गुरुवार को लिखित जवाब मांगा है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट लखनऊ में दायर की गई याचिका में गैसड़ी ब्लॉक के भावी ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी व बीडीसी सदस्य डॉ. शिशिर यादव ने कहा था कि गत 27 जनवरी को बलरामपुर की डीएम ने सभी ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी निर्वाचित बीडीसी सदस्यों को फोटोयुक्त पहचान पत्र जारी किया जाए।
विज्ञापन


शिशिर का आरोप है कि डीएम ने यह निर्देश राज्य निर्वाचन आयोग के कहने पर नहीं बल्कि जिले में सपा समर्थित प्रत्याशियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से दिया है। डॉ. शिशिर यादव की याचिका पर हाईकोर्ट लखनऊ की डबल बेंच न्यायाधीश अमरेश्वर प्रताप शाही तथा अट्टू रहमान मसूदी ने बुधवार को डीएम से गुरुवार को लिखित जवाब कोर्ट में देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में डीएम प्रीति शुक्ला ने बताया कि उन्होंने फोटोयुक्त पहचान पत्र जारी करने का आदेश मतदाताओं की सुविधा के लिए दिया था। मतदाताओं को फोटोयुक्त आईडी बनवाना अनिवार्य नहीं किया गया है। इस संबंध में हाईकोर्ट ने जो भी आदेश दिया है उसका अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed