फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   High bridge device will in Gonda

गोंडा में लगेगी हाईब्रिड डिवाइस

Mon, 28 Dec 2015 11:25 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
बिजली कंट्रोल रूम के लिए वर्षों से जमीन की तलाश कर रहे पारेषण खंड विभाग के अधिकारियों को अब न तो स्विचयार्ड के लिए अलग से जमीन की तलाश करनी पड़ेगी और न ही जमीन की खराद फरोख्त के लिए करोड़ों रुपये काश्तकारों को देने होंगे। इतना ही नहीं हाईडिल कर्मचारियों के उन आवासों को भी अब नहीं तोड़ा जाएगा, जिसे नया स्विचयार्ड बनाने के लिए तोड़ने का प्रस्ताव पारेषण खंड विभाग के अधिकारियों ने तैयार किया था।
विज्ञापन


एसएफ (सल्फा-हेक्सा फ्लोराइड) गैस से भरी हाइब्रिड डिवाइस अपने आप में चार-चार ब्रेकरों का एक विकल्प होगी, जिसे एक स्थान पर छोटी सी जगह में लगाकर चार-चार ब्रेकरों का काम एक ही डिवाइस से किया जा सकेगा।
विज्ञापन


दो करोड़ रुपये की लागत वाली इस हाइब्रिड डिवाइस में हाईटेंशन लाइन को सपोर्ट करने वाले आईसोलेटर से लेकर ब्रेकर और सीटी (करंट ट्रांसफार्मर) तक होंगे, जो स्विचयार्ड में महज एक छोटी सी जगह में शिफ्ट होकर एक साथ कई ब्रेकर, पैनल और सीटी का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हापुड़ जिले के बाद गोंडा के 220 केवी कंट्रोल रूम पर इस डिवाइस की स्थापना पारेषण खंड विभाग करने जा रहा है, जिससे पारेषण खंड विभाग के सामने वर्षों से चली आ रही स्विचयार्ड में जगह की समस्या का समाधान हो जाएगा।

इतना ही नहीं कंट्रोल रूम में जगह की किल्लत के चलते जिन ब्रेकरों, पैनलों और सीटी की स्थापना का काम वर्षों से लटका पड़ा था, वह भी अब आसानी से हल हो जाएगा।


जबकि इस डिवाइस के लगने से सबसे ज्यादा राहत पावर कॉरपोरेशन के उन कर्मचारियों को मिलेगी, जिनके आवासों को नए स्विचयार्ड के निर्माण के लिए तोड़ने का प्रस्ताव खुद पारेषण खंड विभाग के अधिकारियों ने तैयार किया था। देखने में यह डिवाइस बहुत छोटी है। लेकिन इस डिवाइस के गुण अनेकहैं।

छोटी सी जगह में लगने वाली यह डिवाइस एक साथ कई बिजली उपकरणों का काम आसानी से करती है, जिसके कारण इसे हाईब्रिड डिवाइस कहा जाता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed