फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Hi-tech system will be put in place to stop cheating in board examination

बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए होंगे हाईटेक व्यवस्था

Fri, 12 Feb 2021 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Hi-tech system will be put in place to stop cheating in board examination
गोंडा। बोर्ड परीक्षा में बीते साल सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर से काफी हद तक नकल रोकने में कामयाब रहे। अब परीक्षा केंद्रों की निगरानी और हाईटेक तरीके से होने से नकल पर रोक लगाने की तैयारी है। इस बार जिले के 134 केंद्रों पर परीक्षा होनी है।
विज्ञापन

नकल रोकने के लिए कमरों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बॉक्स के प्रयोग की तैयारी बीते साल ही हुई थी, जिसे इस बार प्रभावी किया जाएगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बॉक्स परीक्षा कक्ष की नौ तरह से निगरानी करेगा और मुख्य नियंत्रण कक्ष को गड़बड़ियां होने पर तुरंत अलर्ट भेजेगा।
विज्ञापन

यह सीसी कैमरे को अगर ऑफलाइन यानी बंद किया गया तो भी सूचित कर देगा। विद्यार्थियों को कैमरे के फोकस से बाहर करने, कैमरे के साथ छेड़छाड़ करने, उनके चेहरे को धुंधला करने पर यह ब्लर विजन अलर्ट के साथ गड़बड़ी होने का संदेश भेजेगा। कमरे में कोई भी बाहरी व्यक्ति नहीं घुस पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह लोगों की गिनती भी करेगा और परीक्षा हॉल में भीड़ होने पर सूचना देगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बॉक्स लाइव वीडियो रिकार्डिंग भी करेगा। कैमरे बंद करके नकल करवाना और सॉल्वर बैठाना अब मुश्किल होगा। परीक्षा केंद्र निर्धारण के पहले भी कालेजों में भौतिक संसाधनों पर पूरी व्यवस्था रही। पहले 125 परीक्षा केंद्रों को तय किया गया था। अब परिवर्तन करके 134 केंद्रों का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके साथ ही केंद्रों पर सारी व्यवस्थाओं की पड़ताल हो रही है। जिससे कहीं भी कोई कमी न रहने पाए।
बोर्ड परीक्षा-2021 कराने को लेकर तैयारी पूरी हो गई है। केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। 483 माध्यमिक विद्यालयों के 84721 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए तैयारी पूरी हो रही है।

माना जा रहा है कि इसके लिए विभाग ने पूरी तैयार की है। परीक्षा केंद्रों को कोविड-19 के संकट को देखते हुए हर केंद्र पर व्यवस्था बनेगी। इसके लिए हर कमरें में आपस की दूरी पर बैठाने के लिए व्यवस्था होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कालेजों को व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed