फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Heavy rain at night, humidity increased as soon as the sun came out in the morning

Gonda News: रात में झमाझम बारिश, सुबह धूप निकलते ही बढ़ी उमस

Tue, 24 Jun 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 24 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain at night, humidity increased as soon as the sun came out in the morning
गोंडा। जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। रविवार की भोर में कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जबकि सोमवार को दोपहर होते-होते तेज धूप निकलने से उमस में जबरदस्त इजाफा हुआ। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

रविवार तड़के इटियाथोक, जयप्रभाग्राम, पड़रीकृपाल और गौरा चौकी सहित कई इलाकों में करीब 30-40 मिनट तक तेज बारिश हुई। इससे खेतों में पानी भर गया, और किसानों ने धान की बोआई के लिए जुताई शुरू कर दी। हालांकि मुख्यालय क्षेत्र में केवल बूंदाबांदी ही दर्ज की गई। दूसरी ओर, करनैलगंज के शाहपुर क्षेत्र के किसान बारिश का इंतजार करते रहे। सुबह 10 बजे के बाद धूप निकलते ही गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर मुख्यालय तक अघोषित बिजली कटौती जारी रही। इटियाथोक उपकेंद्र से जुड़ी 11 हजार केवीए लाइन में खराबी के चलते सरयू नगर क्षेत्र में आपूर्ति बाधित रही। वहीं स्टेशन रोड पर सिंगल फेस आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान रहे। स्थानीय निवासी संतोष वैश्य ने बताया कि लो वोल्टेज के कारण बिजली उपकरण चलने की स्थिति में नहीं हैं। सुभागपुर लाइन पर भी पूरी रात बिजली की आंख-मिचौली चलती रही।
विज्ञापन

बेलसर में फुंके छह ट्रांसफार्मर
बेलसर क्षेत्र के शुक्लागंज से होने वाली बिजली आपूर्ति भी कई गांवों में बाधित रही। डिडिसिया के पनईपुरवा, मोहना के वैशनपुरवा, सिसई गांव और बड़सड़ा पुलिया के पास लगे ट्रांसफार्मर जल गए, जिससे आधा दर्जन गांवों में पूरी रात अंधेरा पसरा रहा। एसडीओ परविंदर सिंह ने बताया कि कुल छह ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचना मिली है, जिन्हें शीघ्र बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों की संख्या में इजाफा
रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को जब मेडिकल कॉलेज की ओपीडी खुली, तो मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सबसे अधिक भीड़ मेडिसिन विभाग में रही, जहां तीन ओपीडी में कुल 580 मरीजों का इलाज किया गया। इनमें से अधिकांश मरीज उल्टी, दस्त और पेट दर्द से पीड़ित थे। फिजीशियन डॉ. राकेश तिवारी के अनुसार, मौसम के बदलाव और खानपान की लापरवाही से बीमारियां बढ़ रही हैं। दूषित भोजन और पानी के सेवन से संक्रमण फैलने का खतरा अधिक रहता है। उन्होंने लोगों को ताजा भोजन करने और रोजाना 6-7 लीटर पानी पीने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed