फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Health workers will knock from door to door

घर-घर दस्तक देंगे स्वास्थकर्मी

Thu, 01 Jul 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Health workers will knock from door to door
गोंडा। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत गुरुवार को मुख्य चिकित्साधिकारी ने गांधी पार्क से किया। सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वैन रवाना किया। एसीएमओ डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि एईएस, उल्टी व दस्त इत्यादि से बच्चों को बचाने के लिए यह अभियान करीब एक महीने तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन

निगरानी कमेटियों की मदद से पहले ही मेडिकल किट का वितरण किया जा रहा है। इसके तहत अब साफ-सफाई के साथ-साथ दवा वितरण और जन जागरूकता का कार्यक्रम भी होंगे। स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, नगर विकास विभाग और राजस्व विभाग आदि के समन्वय से यह विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इस विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत 12 जुलाई से लेकर 25 जुलाई तक दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा। दस्तक अभियान के तहत आशा वर्कर घर घर जाकर टीबी के रोगियों को चिन्ह्ति करेंगी व फाइलेरिया से बचाने के लिए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) प्रोग्राम चलाया जाएगा। इसमें फाइलेरिया रोधी दवा लोगों को खिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं व गंभीर रोगियों को छोड़कर यह दवा सभी लोगों को खिलाई जाएगी। अभियान में शामिल लोगों को प्रशिक्षण भी दिया गया है। अवसर पर अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका ने पर्यावरण को स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुन्दर बनाने की अपील की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed