फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Health workers teaching tips to prevent diseases by knocking at homes

घर-घर दस्तक देकर रोगों से बचाव के गुर सिखा रही 5883 कर्मी

Sat, 17 Jul 2021 08:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
Health workers teaching tips to prevent diseases by knocking at homes
गोंडा। डेंगू, मलेरिया व दिमागी बुखार से बचाव के लिए स्वास्थकर्मी घर-घर दस्तक देकर लोगों को जागरूक बना रहे हैं। जिले के 1214 गांवो में 3073 आशा बहू व 2810 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इस दस्तक अभियान में लगाया गया है।
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत मच्छर जनित रोगों एवं संक्रामक रोगों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसमें विशेष तौर पर डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार, चिकनगुनिया व बरसात में फैलने वाले अन्य संचारी रोगों से बचाव को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीमें गांवों में घरों के आसपास जलभराव न होने देने, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने और अपने घरों के आस-पास साफ-सफाई रखने के संदेश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही लक्षण के आधार पर कोविड, बुखार और टीबी के मरीजों को खोजने का भी काम कर रही हैं। जिससे समय रहते उनका उपचार शुरू कराया जा सके। दूसरी तरफ डीसीपीएम डॉ आरपी सिंह ने अपनी टीम के साथ सीएचसी परसपुर एवं बेलसर में चल रहे कोविड टीकाकरण कार्य एवं दस्तक अभियान का सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने कोरोना से ठीक हुए मरीजों का, एक सप्ताह से ज्यादा बुखार या खांसी के मरीजों का तथा कुपोषित बच्चों पर अधिक ध्यान देने की बात कही। उन्होंने अभियान में काम रही जिले की 3073 आशा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग मास्क जरूर लगाएं, हाथों को बार-बार साबुन-पानी से धोएं, कम से कम दो गज की दूरी से बात करें, घर की कुंडी या दरवाजा न छुएं और न खटखटाएं, आवाज देकर परिवार के सदस्यों को बुलाएं व बात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed